IND vs PAK U19 Asia Cup: भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल, टीम इंडिया ने जीता टॉस, पाक की सधी शुरुआत
खबर सार :-
IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में मैदान पर उतरी हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK U19 Asia cup Final Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत बनाम पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की निगाहें 9वीं बार चैंपियन बनने पर होगी। यह टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के सामने हैं। इससे पहले, टीम इंडिया ने लीग स्टेज में पाकिस्तान को हराया था।
IND vs PAK U19 Asia cup Live: हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मदी
आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में आठ बार के अंडर-19 एशिया कप चैंपियन भारत को ऐसे हाई-वोल्टेज मैच खेलने की आदत है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच UAE के खिलाफ 234 रनों से जीता था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया। टीम इंडिया ने मलेशिया के खिलाफ 315 रनों की जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपना पहला मैच मलेशिया के खिलाफ 297 रनों से जीता, जिसके बाद उसे भारत के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ 70 रन की जीत और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
हालांकि आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन भारत इस बात से खुश हो सकता है कि दूसरे बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू रन बना रहे हैं। टीम को तेज गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन का साथ मिल रहा है, जबकि स्पिनर खिलन पटेल और कनिष्क चौहान भी सपोर्ट कर रहे हैं।
पाकिस्तान समीर मिन्हास पर निर्भर रहेगा, जिन्होंने चार मैचों में 299 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान तीन मैचों में 11 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयाम ने अब तक 8 विकेट लिए हैं।
IND vs PAK U19 Asia Cup: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगालिया, युवराज गोहिल।
पाकिस्तान U19 टीम: समीर मिन्हास, हमजा ज़हूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुज़ैफ़ा अहसान, दानियाल अली खान, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैयाम, अली रज़ा, मोमिन कमर, अली हसन बलूच, नक़ाब शफीक, मोहम्मद हुज़ैफ़ा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27