INDW vs PAKW Womens T20 WC 2026: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, कप्तान सना हुईं चोटिल
खबर सार :-
IND vs PAK, ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। इस मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK , ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इस ब्लॉकबस्टर मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले पाकिस्तान की महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी व कप्तान फातिमा सना (fatima sana) गंभीर रूप चोटिल हो गईं। सना को नेट सेशन में आयशा जफर की गेंद पर दाहिए घुटने में चोट लगी है।
IND W vs PAK W: कितनी गंभीर है सना की चोट
दरअसल रविवार 14 जून 2026 को बर्मिंघम में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच महिला T20 वर्ल्ड कप का एक रोमांचक मैच होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गईं। 24 साल की ऑलराउंडर पाकिस्तान के नेट सेशन के दौरान घुटने में चोट लगवा बैठीं, जिससे रविवार को होने वाले अहम ग्रुप-स्टेज मैच में उनके खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, सना ने संकेत दिया कि चोट गंभीर नहीं है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "आयशा (ज़फ़र) ने एक शॉट खेला और वह मेरे घुटने पर लगा। मुझे लगता है कि अब सब ठीक है।"
Fatima Fana भारत के खिलाफ खेलेंगी या नहीं
फ़ातिमा को फ़ॉलो-थ्रू के दौरान गेंद लगी और वह तुरंत दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं। फिज़ियो और टीम की एक साथी ने उन्हें नेट्स से बाहर निकलने में मदद की और उन्होंने अपने दाहिने घुटने पर आइस पैक लगाकर बाउंड्री लाइन से बाकी प्रैक्टिस सेशन देखा। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के खिलाफ महामुकाबले के लिए फिट होंगी, तो पाकिस्तान की कप्तान ने जवाब दिया, "हां, उम्मीद है।" हालांकि, पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अभी तक अपनी कप्तान की फिटनेस और चोट को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। अब देखना यह होगा कि क्या फातिमा सना रविवार को भारत के खिलाफ मैदान पर उतर पाएंगी या नहीं।

दरअसल यह चोट की खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक की तैयारी कर रहा है। महिला T20 वर्ल्ड कप के पिछले नौ संस्करणों में खेलने के बावजूद, पाकिस्तान अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इस संस्करण में चुनौती और भी कठिन हो गई है, जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
INDW vs PAKW Womens T20 WC 2026: शानदार फ़ॉर्म में हैं सना
बता दें कि सना इस समय अच्छी फॉर्म में है। टीम की मुख्य तेज गेंदबाज़ होने के अलावा सना एक बेहतरीन बल्लेबाज भी साबित हुई हैं। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने 183.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ़ 15 गेंदों पर लगाई गई हाफ़-सेंचुरी भी शामिल है, जो महिला T20I में सबसे तेज़ है। उनके रिकॉर्ड में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 41 गेंदों पर खेली गई 90 रनों की पारी भी शामिल है।
इस साल फ़रवरी में बेनोनी में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टीम की जीत में सना ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया (30 गेंदों पर 47 रन बनाए और 12 रन देकर 2 विकेट लिए)। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की संभावनाओं के लिए उनकी फ़िटनेस बहुत ज़रूरी है।

IND W vs PAK W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टीमों की हेड-टू-हेट की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है। T20 फॉर्मेट में, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने 16 मैचों में से 13 हारे हैं और केवल तीन ही जीत पाया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब 8 मुकाबले खेले गए जिसमें भारत ने 6 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। वहीं, पाकिस्तानी टीम सिर्फ 2 बार ही बाजी मार सकी है। टीनों टीमों की यह 9वीं टक्कर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः- किसी से भी हारो, मगर पाकिस्तान से नहीं...IND vs PAK महामुकाबले से पहले जेमिमा के बयान ने बढ़ाई धड़कनें
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03