IND vs NZ 2nd ODI Live Score: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी
खबर सार :-
IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा और JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है।
IND vs NZ 2nd ODI Live Score: जेडन लेनोक्स ने किया डेब्यू
जबकि न्यूजीलैंड के लिए जेडन लेनोक्स ने डेब्यू करने का मौका मिला है। फिलहाल भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। दूसरे वनडे में भारतीय टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है। हालांकि कुछ अहम खिलाड़ियों की चोटों ने चिंता बढ़ा दी है। पहले वनडे में चोट लगने की वजह से वॉशिंगटन सुंदर बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले, ऋषभ पंत भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे।
IND vs NZ 2nd ODI Live: किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक वनडे में 121 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने अब तक 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड टीम ने 50 मैच जीते हैं। सात मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए, जबकि एक मैच टाई रहा। अगर घरेलू मैदान पर जीत की बात करें तो यहां भी भारतीय टीम आगे है। टीम इंडिया ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 26 मैच जीते हैं। विदेशी धरती पर टीम इंडिया ने 14 मैच जीते हैं, जबकि कीवी टीम ने 8 मैच जीते हैं। इसके अलावा, न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमें बराबरी पर हैं। भारत ने 17 जबकि न्यूज़ीलैंड ने 16 वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच जीते हैं।
India Probable Playing XI: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
New Zealand Probable Playing XI: न्यूजीलैंड: मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे, क्रिस्टियन क्लार्क।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27