IND VS NZ 3rd T20I: भारत ने 10 ओवर में हासिल किया 154 रनों का लक्ष्य, अभिषेक-सूर्या ने खेली तूफानी पारी
खबर सार :-
India vs New Zealand : 5 मैचों की सीरीज़ का तीसरा T20 मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ भी जीत ली है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
खबर विस्तार : -
IND VS NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा T20 मैच रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma ) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तूफानी पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 10 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
IND VS NZ 3rd T20I Live Score: जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर लिए 3 विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। कीवी टीम ने 34 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। वहां से ग्लेन फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की। फिलिप्स 40 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चैपमैन ने 32 रन बनाए। इनके अलावा कप्तान मिशेल सेंटनर ने टीम के कुल स्कोर में 27 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। हर्षित राणा को एक विकेट मिला।
जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) का विकेट गंवा दिया। वहां से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 19 गेंदों में 53 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईशान 13 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहां से अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करके टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई।
IND VS NZ 3rd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में ठोका अर्धशतक
अभिषेक (Abhishek Sharma ) 20 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी । जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया। दोनों देशों के बीच सीरीज के आखिरी दो मैच 28 और 31 जनवरी को क्रमशः विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27