IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का लक्ष्य, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक
खबर सार :-
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार को इंदौर में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतकों की बदौलत, न्यूजीलैंड ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट दिया है। सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs NZ Live Score: डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक
हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दी, न्यूजीलैंड को 5 रन पर दो विकेट और 58 रन पर तीन विकेट लेकर मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए शानदार 219 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरी कुछ ओवरों में उम्मीद से कम रन बने, नहीं तो कुल स्कोर 360 से ऊपर जा सकता था।
डेरिल मिशेल ने अपना नौवां वनडे शतक बनाया। यह भारत के खिलाफ मिशेल का चौथा शतक और सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। मिशेल ने 131 गेंदों में 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक बनाया। यह फिलिप्स के करियर का दूसरा शतक था। फिलिप्स ने 88 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। विल यंग ने 30 रन बनाए और कप्तान माइकल ब्रेसवेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs NZ Live Score: अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने ली 3-3 विकेट
भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। हर्षित थोड़े महंगे साबित हुए, उन्होंने 10 ओवर में 84 रन दिए। अर्शदीप ने 63 रन दिए। सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया। नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। इस मैच का विजेता सीरीज जीतेगा।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैकरी फ़ॉल्क्स, काइल जैमीसन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27