IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इस धाकड़ गेंदबाज को प्लेइंग XI में मिली एंट्री
खबर सार :-
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: तीसरे और अंतिम वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज़ में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करके भारत को चौंका दिया है। कई अहम खिलाड़ियों के न होने के बावजूद, टीम ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बहुत करीब है।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। जो टीम यह तीसरा मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।
IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने प्लेइंग XI में किया एक बदलाव
इस अहम मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI में एक बदलाव किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। होल्कर स्टेडियम हमेशा से अपनी बल्लेबाज-अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। घरेलू टीम की उम्मीदें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर टिकी होंगी, जो इस अहम मैच में सबकी नजरों में रहेंगे। जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस सीरीज में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करके भारत को चौंका दिया है।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर में भारत ने नहीं हारा एक भी मैच
भारतीय टीम का इंदौर के इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। टीम इंडिया यहां एक भी वनडे मैच नहीं हारा है। भारत ने यहां 9 मैच खेले हैं और वह अभी तक अजेय है। यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच है और इसके बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ भारत में 41 ODI मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 9 जीते मिली हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज 11 जनवरी को शुरू हुई थी, जब मेजबान टीम ने कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था। 14 जनवरी को खेले गए अगले मैच में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। अब तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ शुरू होगी।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैकरी फ़ॉल्क्स, काइल जैमीसन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27