IND vs IRE 1st T20I Live Score : वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह
खबर सार :-
IND vs IRE 1st T20I Live Score : मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन जब टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं, तो फैंस का एक बड़ा हिस्सा निराश हुआ।
खबर विस्तार : -
IND vs IRE 1st T20I Live Score : भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह सीरीज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer ) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस मैच सबक की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) थी। फैंस को उम्मीद थी वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू करेंगे, फिलहाल उनका इंतजार बढ़ गया है। वहीं, आयरलैंड की टीम ने जय मूंदड़ा को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया है। जय राजस्थान के रहने वाले है। टॉस के दौरान अय्यर ने साफ कर दिया कि वैभव को अभी इंतजार करना होगा। साथ ही इसका कारण भी बताया।
IND vs IRE 1st T20I: टॉस के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर
बता दें कि अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए T20 मैच खेला था। वह लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद सीधे कप्तान के तौर पर टीम में वापसी कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हमारे लिए एक नई पिच है और हम यहां पहली बार खेल रहे हैं। हममें से ज्यादातर लोगों ने यहां पहले कभी नहीं खेला है। इसलिए, हालात, माहौल और विकेट को ध्यान में रखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।"
वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू ? कप्तान अय्यर ने साफ कर दी वजह
15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस युवा बल्लेबाज के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वैभव नहीं खेल रहे हैं। लेकिन जाहिर है, हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल की सीरीज में भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसीलिए हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार फॉर्म दिखाया है। मेरा मानना है कि सही समय आने पर उन्हें अपना मौका जरूर मिलेगा।" फिलहाल, हम तीन तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेल रहे हैं।"
IND vs IRE हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ T20 मैच खेले गए हैं और टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं। भारत इस सीरीज में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा।
IND vs IRE 1st T20I Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा और मैथ्यू होए।
ये भी पढ़ेंः- SA W vs NED W: ताजमिन ब्रिट्स ने जड़ा पहला टी20 शतक, दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 88 रनों से दी शिकस्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02