IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
खबर सार :-
IND vs AFG Test Live Score: अफ़गानिस्तान के स्टार मोहम्मद सलीम ने मौजूदा सीरीज़ के इकलौते टेस्ट की पहली पारी में भारत के ख़िलाफ़ छह विकेट लिए। ऐसा करके, स्टार गेंदबाज़ ने एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली, क्योंकि भारत ने 564 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG Test Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन पर घोषित की। वाशिंगटन सुंदर 52 और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नॉटआउट रहें। पहली पारी में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़े। जबकि साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहममद सलीम (Mohammad Saleem) ने 6 विकेट झटके।
IND vs AFG Test Live Score: डेब्यू इनिंग में मानव सुथार ने बनाए 28 रन
इससे पहले मैच के दूसरे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान गिल 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। हालांकि पंत अपनी सेंचुरी से चूक गए। ध्रुव जुरेल बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। यहां वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के 54 रनों की अहम पार्टनरशिप की। मानव अपनी डेब्यू इनिंग में 28 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि सुंदर 52 बनाकर नाबाद रहे। वहीं कुलदीप 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IND vs AFG Test Live Score: राहुल-गिल का शतक
इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 165 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली और अपना 12वां शतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन ने 104 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। हालांकि वो अपना शतक नहीं बना सके।
मोहम्मद सलीम ने लिए 6 विकेट
गेंदबाजी की बात करें तो अफ़गानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए। ज़ियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने एक-एक विकेट लिया। यह अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। यह 2023 के बाद पहली बार भी है जब भारतीय टीम ने 550 से ज़्यादा रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG 1st Test: पहले दिन रहा टीम इंडिया का दबदबा, केएल राहुल के बाद गिल ने ठोका शतक, भारत का स्कोर 350 के पार
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02