IND vs AFG: डेब्यू मैच में छाये मानव सुथार, अफगानिस्तान की आधी टीम वापस लौटी, भारत ने मैच में कसा शिकंजा
खबर सार :-
IND vs AFG Day 2 Highlights: बल्ले के बाद इंडियन प्लेयर्स ने बॉल से भी शानदार परफॉर्म किया। अफ़गानिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने यादगार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG Test Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। मैच के दूसरे दिन इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की। दिन खत्म होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। अफगानिस्तान 459 रन से पीछे है।
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने 113 रनों पर गंवाए 5 विकेट
इससे पहले दूसरे दिन टीम इंडिया ने 564 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की और अफ़गानिस्तान को बैटिंग के लिए बुलाया। मेहमान टीम की बैटिंग शुरू से ही लड़खड़ा गई। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने सिर्फ़ 113 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक 16, सेदिकुल्लाह अटल 17, गुरबाज 12 हशमतुल्लाह शाहिदी 20 और अफसर ज़ज़ई 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि रहमत शाह ने एक छोर संभाले रखा और 81 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Manav Suthar: डेब्यू मैच में छाये मानव सुथार
इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार (manav suthar) ने अपने पहले मैच को यादगार बना दिया। मानव सुथार ने 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट लिए इसके अलावा उन्होंने 28 रनों की अहम पारी भी खेली। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले। मैच का तीसरा दिन अफ़गानिस्तान के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
India vs Afghanistan Test Day 2: भारत की पारी 564 रनों पर घोषित
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पारी 564/8 पर घोषित की। भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान गिल ने शतक लगाया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी शुरू की। टीम के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी बैटिंग करने उतरी। शुभमन गिल अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 126 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पंत और वाशिंगटन सुंदर ने हाफ सेंचुरी बनाईं। कप्तान शुभमन गिल ने 564 रन पर पारी घोषित करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG 1st Test: पहले दिन रहा टीम इंडिया का दबदबा, केएल राहुल के बाद गिल ने ठोका शतक, भारत का स्कोर 350 के पार
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17