IND A vs AFG A: 349 रन बनाने के बावजूद हारी टीम इंडिया, डकवर्थ लुईस सिस्टम से अफगानिस्तान ए ने जीता मुकाबला
खबर सार :-
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ए टीम को बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। बारिश से प्रभावित मैच में इंडिया ए को डकवर्थ लुईस नियम के चलते 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत एक पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बारिश के चलते अफगानिस्तान को 38 ओवर में 294 रनों का लक्ष्य मिला।
खबर विस्तार : -
IND A vs AFG A Tri Series : श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ए टीम को दुर्भाग्यपूर्ण हार का सामना करना पड़ा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 349 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार गई। भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस सिस्टम (DLS) के कारण हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49 ओवर में 349 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण, अफ़गानिस्तान को 38 ओवर में 294 रन का लक्ष्य मिला। जब बारिश ने फिर से खेल में बाधा डाली, तब टीम का स्कोर 25.2 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन था और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद अफ़गानिस्तान ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 4 रन से मैच जीता। दरअसल जिस समय मैच बंद हुआ उस समय, DLS गणना के आधार पर अफगानिस्तान की टीम तीन रन से आगे थी। नतीजतन, तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत ए लगातार दूसरा मैच जीतने से चूक गई।
भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ए ने कुल 349/9 रन बनाए। बारिश के कारण मैच को प्रति टीम 49 ओवर का कर दिया गया था। हालाँकि, खराब मौसम के कारण अफ़गानिस्तान की रन चेज़ में देरी हुई और बाद में गीले आउटफ़ील्ड के कारण 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य तय किया गया।
वैभव सूर्ववंशी ने दिलाई थी तूफानी शुरुआत
इससे पहले, 15 वर्षीय उभरते हुए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में तेज़-तर्रार 44 रन बनाकर इंडिया A को शानदार शुरुआत दिलाई। टॉस जीतकर अफ़गानिस्तान A के कप्तान इमरान मीर ने पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया था, लेकिन सूर्यवंशी ने बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया। अब्दुल्ला अहमदजई ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17