मोहम्मद शमी और उनके भाई को एसआईआर मामले में चुनाव आयोग का नोटिस, 9 से 11 जनवरी के बीच सुनवाई
खबर सार :-
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। चुनाव आयोग ने मोहम्मद शमी व उनके क्रिकेटर भाई मोहम्मद कैफ को एसआईआर के लिए बुलाया है। मोहम्मद शमी के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। मूल रूप से यूपी के अमरोहा के रहने वाले शमी लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं।
खबर विस्तार : -
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव आयोग ने मोहम्मद शमी और उनके भाई क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बुलाया है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई थी।
साउथ कोलकाता के जादवपुर इलाके के कार्टजू नगर स्कूल से सोमवार को नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने पेश होने का आदेश दिया गया। विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल की टीम की तरफ से खेलने के कारण मोहम्मद शमी तय समय पर सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सके। इस समय वह राजकोट में हैं।
चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उपस्थित न रहने की बताई वजह
शमी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने उपस्थित न रहने की वजह बताई थी। उन्होंने लिखा, "मैं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 05 जनवरी 2026 को आपके कार्यालय में मेरी उपस्थिति के संबंध में प्राप्त नोटिस के संदर्भ में लिख रहा हूं। मैं आपको सम्मानपूर्वक सूचित करना चाहता हूं कि घरेलू क्रिकेट मैचों में मेरी वर्तमान भागीदारी की वजह से, मैं आधिकारिक तौर पर बंगाल राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, मैं उल्लिखित तारीख और समय पर निर्धारित सुनवाई में शामिल नहीं हो पाऊंगा।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं शमी
शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। यह क्षेत्र रासबिहारी असेंबली के अंतर्गत आता है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक शमी और उनके भाई का नाम सुनवाई सूची में एन्यूमरेशन फॉर्म में दिक्कतों की वजह से आया।
ये दिक्कतें प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग में गड़बड़ियों से जुड़ी हैं। शमी के मामले की सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होनी है। चुनाव वाले बंगाल के लिए फाइनल मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होगी। दिसंबर में प्रकाशित एसआईआर ड्राफ्ट रोल से 58 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27