ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा की बादशाहत कायम, शेफाली-ऋचा घोष ने भी लगाई लंबी छलांग
खबर सार :-
ICC T20 Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चौथे T20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और इसका फायदा दोनों को T20 रैंकिंग में मिला है।
खबर विस्तार : -
ICC Womens T20I Ranking: आईसीसी ने महिला T20 रैंकिंग जारी कर दी है। लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बादशाहत बरकरार। दीप्ति महिला T20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं। जबकि रेणुका ठाकुर ने बड़ा फायदा हुआ है। रेणुका सिंह 8 पायदान ऊपर चढ़कर टॉप 10 में शामिल हो गई हैं और सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने लंबी छलांग लगाई है।
ICC Womens T20I Ranking: रेणुका सिंह ने टॉप टेन में बनाई जगह
टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, तीसरे पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल, चौथे पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन, पांचवें पर इंग्लैंड की लॉरेन बेल और छठे पर दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका हैं। भारत की रेणुका सिंह सातवें, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम एक स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की चार्ली डीन नौवें और वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर दसवें स्थान पर हैं, दोनों एक-एक स्थान नीचे खिसकी हैं।
ICC Womens T20I Ranking: शेफाली वर्मा ने लगाई लंबी छलांग
महिला T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज दूसरे और भारत की स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्रा चौथे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा को काफी फायदा हुआ है। वह चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू सातवें, दक्षिण अफ्रीका की तजमिन ब्रिट्स आठवें, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स नौवें और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें स्थान पर हैं। सातवें से दसवें स्थान तक के खिलाड़ी एक-एक स्थान नीचे खिसके हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पंद्रहवें स्थान पर हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष सात स्थान ऊपर चढ़कर इक्कीसवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27