ICC Women's T20 Rankings : दीप्ति को पछाड़कर सदरलैंड बनीं टी20 फॉर्मेट की 'नंबर-1' महिला गेंदबाज
खबर सार :-
भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है। दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल तीसरे, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन चौथे, लॉरेन बेल पांचवें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत के पास अब शीर्ष 10 में पहुंचने का गोल्डन चांस है।
खबर विस्तार : -
ICC Women's T20 Rankings : भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड आईसीसी महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सदरलैंड अगस्त 2025 में भी शीर्ष पायदान पर पहुंची थीं। दीप्ति शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह दूसरे पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान की सादिया इकबाल तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।
जॉर्जिया वेयरहैम, चार्ली डीन, नाशरा संधु ने लगाई छलांग
इस लिस्ट में जॉर्जिया वेयरहैम, चार्ली डीन, नाशरा संधु ने 1-1 स्थान की छलांग लगाई हैं। ये खिलाड़ी क्रमशः सातवें, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पांच स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं। भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की कविशा दिलहारी एक स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर और चमारी अथापथु तीन स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गईं। भारत की अरुंधति रेड्डी 21 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गईं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 13वें स्थान पर पहुंची
बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। कौर ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के विरुद्ध नाबाद 69 रन की पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में 26 और 9 रन की पारी खेली। अब हरमनप्रीत के पास शीर्ष 10 में पहुंचने का 'गोल्डन चांस' है।
हसिनी परेरा, इमेशा दुलानी ने लगाई लंबी छलांग
अमनजोत कौर सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 78वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि श्रीलंका की बल्लेबाज हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने अर्धशतक लगाने के बाद लंबी छलांग लगाई है। हसिनी परेरा 42 गेंदों में 65 रन बनाने के बाद 31 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि इमेशा दुलानी 39 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद 77 स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27