T20 World Cup : इस कारण से टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं हो पाए पैट कमिंस, अब सामने आई वजह
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल न होने पर मायूस हैं। कमिंस ने कहा कि वह टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे, लेकिन चोट ठीक होने में देरी होने से वह 15 सदस्यीय टीम से बाहर हो गए। पैट कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में बेन ड्वारशुइस को शामिल किया गया है। पैट कमिंस को इंडियर प्रीमियर लीग में मैदान पर वापसी की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि वह टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल होने के बहुत करीब थे, लेकिन चोट से ठीक होने में थोड़ी देरी होने के कारण उन्हें फाइनल 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। लगातार पीठ की समस्या के कारण, 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कमिंस की जगह बेन ड्वारशुइस को शामिल किया गया है। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वह शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन उनके पास पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।
टी20 वर्ल्डकप की टीम में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण
आईसीसी के हवाले से एएपी को दिए बयान में कमिंस ने कहा, "यह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, बस एक छोटी सी रुकावट आई है और समय कम पड़ गया। मैं कुछ हफ्तों तक आराम करूंगा और फिर आगे बढ़ूंगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि एडिलेड टेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने माना कि उनकी पीठ को दोबारा काम शुरू करने से पहले चार से आठ हफ्तों का आराम चाहिए।
आईपीएल में मैदान में वापसी की उम्मीद
उन्होंने कहा, "एडिलेड टेस्ट के बाद हमें पता था कि हड्डी को पूरी तरह ठीक होने और फिर से मज़बूत बनने में चार से आठ हफ्ते लगेंगे। शुरू में हमें लगा कि शायद सिर्फ़ चार हफ्ते ही लगेंगे, क्योंकि मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन फिर मैंने एक फॉलो-अप स्कैन करवाया।
उन्हें लगा कि इसमें शायद कुछ और हफ्ते लगेंगे, इसलिए समय लग गया। कमिंस को अब मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मैदान में वापसी की उम्मीद है। लेकिन, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य साल के अंत में होने वाले व्यस्त टेस्ट कैलेंडर के लिए पूरी तरह फिट होना है।
टी20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा
ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ घर पर टेस्ट मैच, साउथ अफ्रीका में विदेश दौरे की सीरीज और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पूरी होने से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ कई मैच शामिल हैं। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद, कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में हुई टी 20 सीरीज में मिली हार टीम की असली क्षमता को नहीं दिखाती।
खिलाड़ियों को पता यह कितना बड़ा मौका है
कमिंस ने कहा, "पाकिस्तान में हमारे कुछ मैच बहुत अच्छे नहीं रहे। लेकिन, खिलाड़ी बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन करके लौट रहे हैं और कुछ खिलाड़ी चोट से ठीक होकर वर्ल्ड कप के लिए वापस आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मनोबल अच्छा है। दूर से कुछ खिलाड़ियों से बात की...उन्हें पता है कि यह कितना बड़ा मौका है, और वे शुरू करने और इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन अपनी ग्रुप-स्टेज मैचों में आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे, ओमान और सह-आयोजक श्रीलंका का सामना करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27