Women's T20 World Cup : भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम को लगा दोहरा झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना
खबर सार :-
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान टीम को दोहरा झटका लगा है। आईसीसी पाकिस्तान टीम पर धीमे ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना ने गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है। कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है तो प्रत्येक कम ओवर के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रविवार को एजबेस्टन में खेला गया हाई-वोल्टेज मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है। मैच में धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तानी टीम पर उसकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
कम ओवर के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत लगाया जाता है जुर्माना
आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तानी टीम तय लक्ष्य से एक ओवर पीछे पाई गई। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित है) के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती, तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक कम ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
कप्तान फातिमा सना ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकारा
ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स, थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
भारत ने मैच में 6 विकेट खोकर बनाए थे 170 रन
भारत ने रविवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। महज 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवाने के बाद भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन जुटाए। मंधाना 44 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में तूफानी रफ्तार के साथ बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट निकाले।
पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमटी
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा, आलिया रियाज ने 18 रन जुटाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट निकाले। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02