IND vs PAK Hong Kong Sixes: भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को फिर पीटा, उथप्पा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
खबर सार :-
IND vs PAK Hong Kong Sixes: भारत ने हांगकांग सिक्सेस 2025 के ग्रुप सी मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 2 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोंग कॉक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेला गया।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: भारत ने हांगकांग सिक्सेस 2025 में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर की। मोंगकॉक के मिशन रोड मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की सलामी जोड़ी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली ने शानदार शुरुआत की।दोनों के बीच 2.3 ओवर में 42 रनों की साझेदारी हुई।
Hong Kong Sixes 2025: उथप्पा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
उथप्पा 11 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। स्टुअर्ट बिन्नी (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उसी ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। टीम ने 46 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भरत चिपली ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भरत चिपली 13 गेंदों पर दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान कार्तिक 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने निर्धारित छह ओवरों में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शहजाद ने दो और अब्दुल समद ने एक विकेट लिया।
IND vs PAK: डकवर्थ-लुईस नियम से जीता भारत
87 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। तीन ओवर के बाद जब स्कोर 41/1 था, तब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। ख्वाजा 18 और अब्दुल समद 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मौसम में कोई सुधार न होने के कारण, मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हुआ, जिसके परिणामस्वरूप भारत दो रनों के मामूली अंतर से जीत गया। पाकिस्तान अपने दो मैचों में से एक जीतकर ग्रुप सी में शीर्ष पर है। उसने अपना पहला मैच कुवैत के खिलाफ चार विकेट से जीता था। वहीं, भारत अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। जबकि कुवैत तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना अगला मैच 8 नवंबर को कुवैत से खेलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11