Mahika Sharma: गर्लफ्रेंड के साथ फिर रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, बांहों में लेकर माहिका को किया Kiss, शेयर की तस्वीरें
खबर सार :-
Mahika Sharma Hardik Pandya Instagram: हार्दिक पांड्या एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी प्रेम कहानी काफी चर्चित है। माहिका के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के बाद, हार्दिक ने हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक ने खूब ध्यान खींचा है।
खबर विस्तार : -
Mahika Sharma Hardik Pandya: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों भले ही मैदान से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। हार्दिक पांड्या एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो न सिर्फ़ अपने मैदानी प्रदर्शन के लिए बल्कि अपनी लव लाइफ़ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद, उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है। हार्दिक सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपने प्यार का इजहार करने से जरा सा भी नहीं हिचकिचाते। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है।
Mahika Sharma: गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुए हार्दिक
दरअसल हार्दिक ने मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। वीडियो में दोनों साथ में भगवान हनुमान की पूजा करते नजर आ रहे हैं। हार्दिक और माहिका दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से यह पूजा की। पूजा के दौरान हार्दिक पांड्या ने मैरून कुर्ता और धोती पहनी थी, जबकि माहिका शर्मा ने सलवार-कुर्ता पहना था। हार्दिक-माहिका शर्मा ने हवन भी किया।
हार्दिक द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में, वह और माहिका पारंपरिक परिधानों में पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य फोटो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाकर जिम कर रहे हैं। एक तस्वीरों में हार्दिक माहिका के गाल पर किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Mahika Sharma Hardik Pandya: चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे पांड्या
बता दें कि हार्दिक 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। कुछ दिन पहले, हार्दिक ने माहिका के साथ अपनी रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में, हार्दिक अपनी लेम्बोर्गिनी कार धोते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि पास में खड़ी माहिका मस्ती में नली से पानी डाल रही थीं। दोनों इस दौरान हंसते-खिलखिलाते हुए दिखाई दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06