GT vs RR: गुजरात बनाम राजस्थान मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें मुल्लांपुर का मौसम
खबर सार :-
GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026: अगर गुजरात और राजस्थान के बीच Qualifier 2 मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो किस टीम को फ़ाइनल में RCB के साथ खेलने का मौका मिलेगा? आइए जानते हैं...
खबर विस्तार : -
GT vs RR Qualifier 2 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा Qualifier मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR के बीच मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फ़ाइनल में पहुंचेगी, जहां 31 मई को उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। हालांकि मैच पूरा होने के लिए मौसम का अनुकूल होना बहुत ज़रूरी है। अगर दूसरा Qualifier खराब मौसम की वजह से बाधित होता है और बारिश के कारण मैच नहीं खेला जा पाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी?
दरअसल न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे Qualifier मैच के लिए कोई रिज़र्व डे (अतिरिक्त दिन) नहीं रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर शुक्रवार को बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा पाता है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार विजेता घोषित किया जाएगा।
GT vs RR Qualifier 2: क्या कहता है IPL का नियम
- IPL प्लेऑफ मैचों के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं किया गया है।
- इसलिए, अगर बारिश की वजह से कोई मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो अंपायर और मैच रेफरी पहले लिमिटेड ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे।
- अगर हालात और बिगड़ते हैं और पूरा मैच होना नामुमकिन हो जाता है, तो नियमों के मुताबिक सुपर ओवर कराने का ऑप्शन है।
- अगर सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है, तो नतीजा लीग स्टेज के पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किया जाएगा।
- इसका मतलब है कि पॉइंट्स टेबल में ऊपर रैंक वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
- ऐसे में, गुजरात (Gujarat Titans)क्वालीफाई कर लेगा और फाइनल मैच में RCB का सामना करेगा।
बता दें कि गुजरात ने लीग स्टेज में अपने 14 में से 9 मैच जीते हैं और फिलहाल 18 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान (Rajasthan Royals) की टीम 16 पॉइंट्स के साथ टेबल में चौथे स्थान पर है। इसलिए, अगर मैच रद्द हो जाता है, तो गुजरात फाइनल में पहुंचना तय है।
GT vs RR Qualifier 2: जानें कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में मौसम (mullanpur weather ) पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
GT vs RR Qualifier 2 मैच कब और कहां देखें
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच क्वालीफायर-2 शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
GT vs RR: हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची राजस्थान
गौरतलब है कि एलिमिनेटर मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। RR की ओर से, वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रनों पर ही सिमट गई।
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों 92 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, RCB ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए; जवाब में, GT की पूरी टीम 162 रनों पर ऑल आउट हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02