बांग्लादेश की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, बीसीबी करेगा मामले की जांच
खबर सार :-
बीसीबी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जहांआरा ने पूर्व चीफ सलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच के लिए बीसीबी ने समिति गठित की है। जहांआरा ने एक साक्षात्कार में बताया कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। वह बिना इजाजत कंधे पर हाथ रखते और निजी बातें करते थे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) महिला टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगा। इसके साथ ही बोर्ड ने समिति को 15 कार्यदिवसों के भीतर अपने निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जहांआरा ने पूर्व चीफ सेलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की एक पूर्व सदस्य की ओर से टीम से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित कदाचार के संबंध में लगाए गए आरोपों पर चिंता व्यक्त की है। यह मामला संवेदनशील है, इसलिए बीसीबी ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का फैसला लिया है। यह समिति 15 कार्यदिवसों के भीतर अपने निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।
सुरक्षित, सम्मानजनक, पेशेवर वातावरण के लिए प्रतिबद्ध
बयान में कहा गया है, "बीसीबी अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और पेशेवर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बोर्ड ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा। जहांआरा ने पत्रकार रियासाद अजीम को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था।
वह बगैर इजाजत उनके कंधे पर हाथ रखते और ऐसी निजी बातें करते, जिससे उन्हें असहज महसूस होता। पूर्व सेलेक्टर और मैनेजर हाथ मिलाने के बजाय गले लगाने के लिए उनके पास आते थे। यह उनकी टीम की साथियों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होता था।
बीसीबी के पूर्व निदेशक, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की शिकायत
जहांआरा के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत बीसीबी के पूर्व निदेशक शफीउल इस्लाम नादेल और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी से की थी। भारत में महिला टी20 चैलेंज और फेयरब्रेक इनविटेशनल टी20 जैसे टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने वाली एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी जहांआरा आलम ने बांग्लादेश की ओर से 52 वनडे मुकाबलों में 30.39 की औसत के साथ 48 विकेट हासिल किए, जबकि 83 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 24.03 की औसत के साथ 60 विकेट निकाले हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11