Eng vs Sa : इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2 सितंबर से शुरू होगी। 22 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ सोनी बेकर हेडिंग्ले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने जा रहे हैं। 22 वर्षीय सोनी बेकर ने 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि सोनी इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा होंगे। हैम्पशायर के बेकर ने जनवरी 2025 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।
सोनी बेकर के करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैचों की 13 पारियों में 33.90 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, सोनी ने 11 लिस्ट-ए मैचों में 19 विकेट लिए हैं। सोनी बेकर ने अपने टी20 करियर में 21 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1992 से अब तक कुल 71 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 30 मैच जीते हैं, जबकि 35 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा। वहीं, पांच मैच बेनतीजा रहे।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाना है, जिसके बाद दूसरा मैच 4 सितंबर को लंदन में होगा। तीसरा मैच 7 सितंबर को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। पहला मैच 10 सितंबर को कार्डिफ में होगा, जबकि अगला मैच 12 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाना है।
जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर।
अन्य प्रमुख खबरें
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31