न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम में होगे बड़े बदलाव, ईसीबी ने दिए संकेत
खबर सार :-
एशेज सीरीज में 4-1 से हार के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड टीम की समीक्षा करेगा। ईसीबी पर हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को पद से हटाने का दबाव भी बढ़ रहा है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा, हम इस सीरीज से सबक लेंगे। हमारा फोकस 2027 में एशेज फिर से जीतने पर है। टीम में बड़े बदलाव किए जाएंगे और आने वाले समय में बदलाव को लागू किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : एशेज सीरीज में 4-1 से इंग्लैंड को मिली हार के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड गंभीर है। बोर्ड इस हार की समीक्षा करेगा। साथ ही नूसा दौरे के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा शराब पीने की खबरों की जांच भी की जा सकती है। बोर्ड पर हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को पद से हटाने का दबाव भी बढ़ रहा है।
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह एशेज टूर काफी उम्मीद के साथ शुरू हुआ था। यह बहुत निराशाजनक है कि हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। हालांकि सीरीज के दौरान कुछ अच्छे पल आए, जिसमें मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत भी शामिल है, लेकिन हम मुकाबले के सभी हालात और चरणों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतने का हकदार था।
हमारा फोकस 2027 में एशेज फिर से जीतने पर है
उन्होंने कहा, "हम इस सीरीज से सबक लेंगे और जल्दी सुधार करने का इरादा रखते हैं। हमारा फोकस 2027 में एशेज फिर से जीतने पर है। कैंपेन का पूरा रिव्यू पहले से ही चल रहा है। इसमें टूर प्लानिंग और तैयारी, व्यक्तिगत प्रदर्शन और व्यवहार, और हालात के हिसाब से ढलने और असरदार तरीके से जवाब देने की हमारी क्षमता शामिल होगी। बदलाव लागू किया जाएगा। हमने अपने प्रशंसकों से यह भी वादा किया है कि बोर्ड आने वाले कुछ महीनों में बदलाव लागू करेगा।
न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले होगा बदलाव
संभावना है कि जून 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह सब हो जाएगा। मैकुलम की कोचिंग और स्टोक्स की कप्तानी में, इंग्लैंड ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीती है। टीम पिछले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06