इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए की प्रोविजनल टीम की घोषणा, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मिली जगह
खबर सार :-
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्रोविजनल टीम की घोषणा की है। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुना गया है। फास्ट बालर जोश टंग को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है। ऑलराउंडर विल जैक्स वनडे व टी20 दोनों टीम में चुने गए हैं।
खबर विस्तार : -
लंदन : इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे, टी20 और टी20 विश्व कप 2026 के लिए हैरी ब्रूक की कप्तानी में प्रोविजनल टीम की घोषणा की है। इंजरी की वजह से एशेज सीरीज से बाहर हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी इस टीम में जगह दी गई है। हालांकि आर्चर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट चयन समिति ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्रोविजनल टीम चुन ली है।
श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे, 3 टी20 मैचों की खेली जाएगी सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जबकि टी20 विश्व कप फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। बोर्ड ने लिखा, "टीम 18 जनवरी, 2026 को श्रीलंका रवाना होगी। श्रीलंका में वनडे सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी। इसके बाद 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को 3 टी20 मुकाबले कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
जैक क्रॉली की वनडे टीम में वापसी
ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को प्रोविजनल टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। वह इंजरी से रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और इस वजह से श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। डरहम के सीमर ब्रायडन कार्से को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल किया गया है। वह विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। नॉटिंघमशायर के सीमर जोश टंग को पहली बार टी20 टीम में चुना गया है। सरे के बैटिंग ऑलराउंडर विल जैक्स दोनों टीमों में शामिल हैं। केंट के जैक क्रॉली दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं।
श्रीलंका टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर (सिर्फ विश्व कप के लिए), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स (सिर्फ श्रीलंका दौरे के लिए), सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27