ENG W vs SL W: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका की भिड़ंत के साथ होगा वूमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव मैच
खबर सार :-
ENG W vs SL W live score: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। आइए जानते हैं कि भारत में यह मैच कब और कहां देखा जा सकता है।
खबर विस्तार : -
ENG W vs SL W ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज रात से होने जा रहा है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में बारह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सेमी-फ़ाइनल में पहुंचेंगी। यानी अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें अगले राउंड के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। जबकि बाकी चार टीमें बाहर हो जाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा।
ENG W vs SL W: तीन बार फाइनल में पहुंच चुका है इंग्लैंड
इंग्लैंड पहले वर्ल्ड कप का खिताब (2009 में) जीत चुका है, जबकि श्रीलंकाई टीम कभी भी पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई है। 2009 के बाद से इंग्लैंड तीन बार फाइनल में पहुंचा है लेकिन हर बार उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड अपनी घरेलू जमीन पर शानदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगा, जबकि श्रीलंका इस बार कहानी बदलने की कोशिश करेगा।
England vs Sri Lanka Women: भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच
भारत में इस मैच को टीवी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें आज रात 11:00 बजे (IST) बर्मिंघम में मैदान पर उतरेंगी। भारत में मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
ENG vs SL Womens T20 World Cup 2026: दोनों देशों की टीमें
इंग्लैंडः एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीथर नाइट, ऐलिस कैपसी, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लिंडसे स्मिथ, सोफिया डंकले, लॉरेन फाइलर और टिली कॉर्टीन-कोलमैन।
श्रीलंकाः चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी, मिताली अयोद्या, हासिनी परेरा, निमाशा मीपेज, चेतना विमुक्ति और मल्की मदारा।
ये भी पढ़ेंः- महिला टी20 विश्व कप 2026 : चौकों की बरसात और स्पिन का चक्रव्यूह, पुरुष क्रिकेट से कितनी अलग है महिलाओं की रणनीति?
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02