ENG vs NZ : ट्रेंट ब्रिज में तीसरे और निर्णायक टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स, जानें... क्या रही वजह
खबर सार :-
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में गुरूवार से खेला जा रहा है। कीवी टीम में तेज गेंदबाज मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते काइल जैमीसन को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया गया है। टीम में मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स को शामिल किया गया है। इंग्लैंड टीम में कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है।
खबर विस्तार : -
ENG vs NZ : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बैटिंग ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स चोटों के कारण नहीं खेल रहे हैं।
पिंडली की चोट के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे हेनरी
आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल करने वाले हेनरी ने द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए थे। वे काफ (पिंडली) की चोट के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे। वहीं, फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने गुरुवार को टॉस से पहले बयान में कहा, "मैट हेनरी काफ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हेनरी को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान दर्द महसूस हुआ था।
साइड स्ट्रेन की चोट के कारण ग्लेन फिलिप्स हुए बाहर
बाद में उनके बाएं काफ के स्कैन से पता चला कि उन्हें लो-ग्रेड मसल स्ट्रेन (मांसपेशियों में हल्की खिंचाव) है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ठीक होने में दो से चार हफ्ते लगेंगे। फिलिप्स को लेकर बयान में कहा गया, "ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। फिलिप्स को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान साइड में दर्द महसूस हुआ था। आगे की जांच से फिलिप्स के खेलने में वापसी का समय तय होगा।
वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण काइल जैमीसन को दिया गया आराम
इन दोनों के बाहर होने और लगातार बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण काइल जैमीसन को आराम दिए जाने के बाद, न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर और बेन सियर्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इस मैच में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है।
इंग्लैंड टीम में कप्तान बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी
वहीं, इंग्लैंड की टीम में कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है। लॉर्ड्स में 115 रन की जीत के बाद टीम कर्फ्यू तोड़ने और नाइटक्लब की घटना को लेकर ईसीबी की जांच के कारण वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) के बाद इंग्लैंड की टीम में लौट आए हैं, जबकि स्पेशलिस्ट ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर को भी चुना गया है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स और विलियम ओ'रूर्के।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और शोएब बशीर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17