ENG vs NZ Second Test Playing XI : न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, कॉक्स-बेकर को डेब्यू का मौका
खबर सार :-
न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स-तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है। जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि चार सालों बाद मैट फिशर अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। चोट के चलते ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, मिड नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन में कप्तान बेन स्टोक्स, गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
ENG vs NZ Second Test Playing XI : न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से लंदन में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने सोमवार को प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी, जिसमें बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है।
चार बदलावों के साथ मैदार पर उतरेगी इंग्लैंड की टीम
काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दोहरा शतक लगाने के बाद 23 वर्षीय कॉक्स इंग्लिश टीम में शामिल हुए हैं। इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। 12 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले बेकर ऑस्ट्रेलिया में 'लायंस' के लिए खेल चुके हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था। इसके बावजूद मेजबान टीम ने अपने खेमे में चार बदलाव किए हैं।
चार साल बाद अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे मैट फिशर
चार साल से ज्यादा समय बाद मैट फिशर अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने के लिए वापस आ गए हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में ये बड़े बदलाव बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के मिड-नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के बाद उन्हें बाहर किए जाने के कारण हुए हैं।
घुटने में दर्द के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं ओली रॉबिन्सन
लॉर्ड्स टेस्ट टीम में सात विकेट हासिल करने वाले ओली रॉबिन्सन दाहिने घुटने में दर्द के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा, शोएब बशीर भी टीम से बाहर हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने स्पेशलिस्ट स्पिनर को न खिलाने का फैसला किया है। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में जो रूट कप्तानी करेंगे। जेमी स्मिथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
केन विलियमसन की जगह ले सकते हैं हेनरी निकोल्स या विल यंग
केन विलियमसन के अचानक संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि रचिन रवींद्र चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि तीसरे नंबर पर विलियमसन की जगह हेनरी निकोल्स या विल यंग में से कोई एक ले सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02