ENG vs NZ The Oval Test : ग्लेन फिलिप्स का पहला टेस्ट शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बनाए 391 रन
खबर सार :-
इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। फिलिप्स की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फिलिप्स ने आठवें विकेट के लिए काइल जैमिसन के साथ 87 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इंग्लैंड की ओर से पार्ट टाइम गेंदबाज जैकब बेथल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
खबर विस्तार : -
ENG vs NZ The Oval Test : ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 391 रन बनाए। लंच तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए थे।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स ने लगाया पहला टेस्ट शतक
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपना पहला टेस्ट शतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी में 391 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फिलिप्स आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। फिलिप्स ने 135 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान आठवें विकेट के लिए काइल जैमिसन (41) के साथ 87 रन की अहम साझेदारी की।
विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने खेली 51 रन की अहम पारी
कीवी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने भी अर्धशतक लगाया। ब्लंडेल 84 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा, रचिन रवींद्र ने 33, टॉम लैथम ने 27 और हेनरी निकोलस ने 24 रन बनाए थे। कीवी टीम की पारी में अतिरिक्त 53 रनों की बड़ी भूमिका रही। फिलिप्स के बाद यह पारी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
पार्ट टाइम गेंदबाज जैकब बेथल ने लिए सबसे अधिक 3 विकेट
इंग्लैंड के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज के रूप में आए जैकब बेथल सबसे सफल रहे। बेथेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग को 1 विकेट मिला। दूसरे दिन के लंच तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 7 और एमिलो गे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी, जबकि विवाद की वजह से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को मैच से दूर रखा गया है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट जीतकर इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें...लखनऊ में रनों का सैलाब, युवा भारत की 'क्रूर' बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ अफगानिस्तान
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03