Delhi Premier League : 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा सीजन, जानें प्लेयरों की नीलामी की Date?
खबर सार :-
दिल्ली प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। डीडीसीए ने इसकी घोषणा की है। तीसरे सीजन से पहले प्लेयरों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इस सीजन में ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, नीतीश राणा, हर्षित राणा, प्रिंस यादव समेत कई प्रमुख प्लेयर खेलते नजर जाएंगे। पिछले सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस ने अपना पहला डीपीएल खिताब जीता था।
खबर विस्तार : -
Delhi Premier League : दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने जीता था अपना पहला डीपीएल खिताब
पिछले सीजन में, नीतीश राणा की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस ने अपना पहला डीपीएल खिताब जीता था। इस टीम ने फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से मात दी थी। महिलाओं की प्रतियोगिता में श्वेता सहरावत की अगुवाई वाली साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
इस सीजन में खेलते नजर आएंगे कई इंटरनेशनल प्लेयर
आगामी सीजन में कई प्रमुख क्रिकेटर्स शामिल होंगे, जिनमें भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आईपीएल स्टार ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, नीतीश राणा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी, आयुष बडोनी, अनुज रावत, प्रियांश आर्य, सुयश शर्मा, दिग्वेश राठी, मयंक रावत, प्रिंस यादव, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, ऋतिक शौकीन और सार्थक रंजन जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं। महिला प्रतियोगिता में श्वेता सहरावत, प्रिया पुनिया, सोनी यादव और आयुषी सोनी जैसी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ तनीषा सिंह, नजमा, मोनिका और पूर्वा सिवाच जैसी युवा प्रतिभाओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।
क्रिकेट कैलेंडर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है डीपीएल
डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हर साल, दिल्ली प्रीमियर लीग बेहतर होती गई है। यह लीग तेजी से हमारे क्रिकेट कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। खिलाड़ियों और फैंस के बीच समान रूप से जबरदस्त रुचि पैदा की है। हमने कई क्रिकेटर्स को डीपीएल में शानदार प्रदर्शन करते और खेल के उच्चतम स्तर पर टीमों का प्रतिनिधित्व करते देखा है। यह लीग दिल्ली क्रिकेट में टैलेंट की पहचान करने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा बन गई है।
हमें भरोसा है कि सीजन 3 एक बार फिर खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को अपनी काबिलियत दिखाने का मंच देगा। मेंस दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, आउटर दिल्ली वॉरियर्स, पुरानी दिल्ली 6, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस की टीमें शामिल हैं, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में सेंट्रल दिल्ली किंग्स विमेन, ईस्ट दिल्ली राइडर्स विमेन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेन और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स विमेन की टीमें हैं।
ये भी पढ़ें...अलका याग्निक, ममूटी और रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02