Delhi Premier League Season 3 : नीलामी में शामिल होंगे 600 से ज्यादा खिलाड़ी, पंत और प्रतिका मुख्य आकर्षण
खबर सार :-
दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 3 के लिए प्लेयरों की नीलामी एक जुलाई को दिल्ली में होगी। नीलामी में 8 पुरुष और 4 महिला फ्रेंचाइजी टीमें तैयार करेंगी। मार्की खिलाड़ियों में ऋषभ पंत के अलावा इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, अनुज रावत, दिगवेश राठी, हिम्मत सिंह, कुलदीप यादव, सार्थक रंजन, सुयश शर्मा, वंश बेदी और तेजस्वी भी शामिल हैं। महिलाओं के ऑक्शन में प्रिया पुनिया, प्रिया मिश्रा, पारुनिका सिसोदिया, प्रतिका रावल और सिमरन दिल बहादुर शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
Delhi Premier League Season 3 : दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन 3 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को दिल्ली में होगी, जिसमें 8 पुरुष और 4 महिला फ्रेंचाइजी अपनी टीमें तैयार करेंगी। इस नीलामी में 400 से ज्यादा पुरुष और 200 से अधिक महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 65 पुरुष और 28 महिला खिलाड़ियों को नीलामी से पहले ही उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया था।
8 पुरुष फ्रेंचाइजी को दिया गया 1.5 करोड़ रुपए का बजट
सीजन से पहले, 8 पुरुष फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक को कुल 1.5 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था, जिसमें से रिटेंशन की रकम पहले ही काट ली गई थी। शेष रकम का इस्तेमाल प्रत्येक फ्रेंचाइजी 1 जुलाई को होने वाली नीलामी में करेगी। इसी तरह, 4 महिला फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक को 75 लाख रुपए का बजट दिया गया था, जिसमें भी रिटेंशन की कटौती के बाद समायोजन किया गया था। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को उनके अनुभव और क्रिकेट स्तर के आधार पर चार ग्रुप में बांटा गया है। पुरुषों की प्रतियोगिता में, 'मार्की' कैटेगरी में भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, इंडिया-ए के खिलाड़ी और वे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले तीन सीजन में किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा रहे हैं।
तीन कैटेगरी में शामिल हैं खिलाड़ी
कैटेगरी-ए में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीन घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की सीनियर पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कैटेगरी-बी में इसी समय-सीमा के दौरान दिल्ली की अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं। कैटेगरी-सी में दिल्ली के लीग क्रिकेट सर्किट से डीडीसीए में रजिस्टर्ड खिलाड़ी शामिल हैं।
महिलाओं की प्रतियोगिता में भी तीन कैटेगरी में शामिल हैं खिलाड़ी
महिलाओं की प्रतियोगिता में, 'मार्की' कैटेगरी में दिल्ली/डीडीसीए की भारत की इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर और वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने पिछले तीन सीजन में विमेंस प्रीमियर लीग की टीमों में हिस्सा लिया था। कैटेगरी-ए में वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले तीन घरेलू सीजन में से किसी में भी सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी या टी20 ट्रॉफी में दिल्ली की सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया था। कैटेगरी-बी में दिल्ली की अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 खिलाड़ी शामिल हैं। कैटेगरी-सी में डीडीसीए विमेंस टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली और रजिस्टर्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जो सीनियर टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही हैं।
65 पुरुष खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन
चार कैटेगरी में, 65 पुरुष खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। इनमें मार्की कैटेगरी से 8, कैटेगरी-ए से 16, कैटेगरी-बी से 22 और कैटेगरी-सी से 19 खिलाड़ी हैं। मार्की खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस 10 लाख रुपए, कैटेगरी-ए के लिए 5 लाख रुपए, कैटेगरी-बी के लिए 3 लाख रुपए और कैटेगरी-सी के लिए 1 लाख रुपए है। पुरुषों के ऑक्शन में, मार्की खिलाड़ियों में ऋषभ पंत प्रमुख हैं, उनके अलावा इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, अनुज रावत, दिगवेश राठी, हिम्मत सिंह, कुलदीप यादव, सार्थक रंजन, सुयश शर्मा, वंश बेदी और तेजस्वी भी शामिल हैं।
28 महिला खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन
दूसरी ओर, चार कैटेगरी में, 28 महिला खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है, जिनमें मार्की कैटेगरी से 3, कैटेगरी-ए से आठ, कैटेगरी-बी से 12 और कैटेगरी-सी से 5 खिलाड़ी शामिल हैं। मार्की खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस 5 लाख रुपए, कैटेगरी-ए के लिए 3 लाख रुपए, कैटेगरी-बी के लिए 1.5 लाख रुपए और कैटेगरी-सी के लिए 75 हजार रुपए है। महिलाओं के ऑक्शन में उपलब्ध मार्की खिलाड़ी प्रिया पुनिया, प्रिया मिश्रा, पारुनिका सिसोदिया, प्रतिका रावल और सिमरन दिल बहादुर हैं।
पुरुषों के टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी को 20-25 खिलाड़ियों की बनानी होगी टीम
पुरुषों के टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी को 20-25 खिलाड़ियों की टीम बनानी होगी। इनमें 2 मार्की खिलाड़ी, कैटेगरी-ए से 4 खिलाड़ी, कैटेगरी-बी से 6-10 खिलाड़ी और कैटेगरी-सी से 8-9 खिलाड़ी शामिल होने अनिवार्य हैं। वहीं, महिला फ्रेंचाइजी को 18-22 खिलाड़ियों की टीम बनानी होगी, जिसमें 2 मार्की खिलाड़ी, कैटेगरी-ए से 4 खिलाड़ी, कैटेगरी-बी से 7-8 खिलाड़ी और कैटेगरी-सी से 5-8 खिलाड़ी शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें...सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगा खिताबी मुकाबला, ये रहा पूरा शेड्यूल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17