LSG vs CSK : धोनी-दुबे ने तोड़ा चेन्नई की हार का चक्रव्यूह, 11 गेंद में ऐसे पलटा मैच
खबर सार :-
LSG vs CSK IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर आखिरकार जीत का स्वाद चखा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
खबर विस्तार : -
LSG vs CSK IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर आखिरकार जीत का स्वाद चखा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सीएसके के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि टीम पहला मैच जीतने के बाद लगातार पांच मैच हार चुकी थी।
IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई को एक सीजन में लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो। जबकि लखनऊ की सात मैचों में यह तीसरी हार है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने महज 11 गेंदों में 26 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिलाब दिया गया। इसके साथ ही धोनी IPL के इतिहास में यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
LSG vs CSK : लखनऊ ने दिया था 167 रनों का लक्ष्य
लखनऊ द्वारा दिए गए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। शेख रशीद (27 रन) और रचिन रवींद्र (37 रन) ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी (9 रन) और रवींद्र जडेजा (7 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि विकेट गिरने के बावजूद शिवम दुबे (43 रन) ने एक छोर संभाले रखा और फिर धोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। धोनी ने महज 11 गेंदों में 26 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके तूफानी पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
LSG vs CSK : ऋषभ पंत ने खेली 63 रनों की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे एडम मार्करम और निकोलस पूरन जल्द आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत (63 रन) और मिशेल मार्श (30 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी ने करते हुए लखनऊ की रन गति पर लगाम लगा दी। जडेजा ने पहले मार्श और फिर अच्छी लय में दिख रहे आयुष बदोनी (22 रन) को चलता किया। हालांकि पंत के अर्धशतक की बदौलत एलएसजी ने 20 ओवर में 166 रन बनाने में सफल रही।
LSG vs CSK : हार के साथ लखनऊ को लगा बड़ा झटका
सीएसके की जीत में गेंद और बल्ले दोनों से रविंद्र जडेजा चमके, जिन्होंने 2 विकेट लेने के अलावा फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, धोनी ने न सिर्फ मैदान पर चतुराई दिखाई, बल्कि बल्ले से भी मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला। इस जीत के बाद चेन्नई ने खुद को अंक तालिका में फिर से प्रतिस्पर्धी बना लिया है। वहीं, लखनऊ को इस हार से बड़ा झटका लगा है, खासकर तब, जब वह प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दिख रही थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06