Best Test Eleven : टेंबा बावुमा कप्तान, तीन भारतीयों को जगह, सीए की 'बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन 2025' में 8 देशों के खिलाड़ी नहीं
खबर सार :-
वर्ष 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी अच्छा साल रहा। खासकर दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए उपलब्धियों वाला साल रहा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला खिताब जीता। साल की समाप्ति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट इलेवन जारी की है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा को कप्तान बनाया गया है। टीम में 3 भारतीय, 4 ऑस्ट्रेलिया, 2 इंग्लैंड, 1 दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर को जगह मिली है।
खबर विस्तार : -
Best Test Eleven : साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम साल था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता और ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरा खिताब जीतने से रोका। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम की।
भारतीय टीम का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रा कराना और दक्षिण अफ्रीका का भारत में टेस्ट सीरीज जीतना भी सुर्खियां बटोरीं। साल की समाप्ति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बेस्ट टेस्ट इलेवन जारी की है। इसमें तीन भारतीयों को जगह दी गई है। वहीं टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा को सौंपी गई है।
बेस्ट टेस्ट इलेवन में 3 भारतीय प्लेयरों को मिली जगह
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2025 की बेस्ट टेस्ट इलेवन में 3 भारतीय (केएल राहुल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह), 4 ऑस्ट्रेलियाई (ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड), इंग्लैंड के 2 (बेन स्टोक्स और जो रूट) और दक्षिण अफ्रीका के 1 (सिमोन हार्मर) खिलाड़ी को जगह दी गई है। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 12वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है। केएल राहुल को ट्रेविस हेड के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में जगह दी गई है। तीसरे नंबर पर जो रूट और चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं।
टीम में विकेटकीपर की भूमिका में एलेक्स कैरी
पांचवें नंबर पर टेंबा बावुमा आएंगे, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। बावुमा की कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था। बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप की। छठे नंबर पर एलेक्स कैरी हैं, जो विकेटकीपर भी होंगे। सातवें नंबर पर बेन स्टोक्स और आठवें पर मिचेल स्टार्क हैं। नौवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह और दसवें नंबर पर स्कॉट बोलैंड हैं। ग्यारहवें नंबर पर स्पिनर हार्मर हैं।
टीम में हार्मर एकमात्र स्पिनर
हार्मर टीम में एकमात्र स्पिनर हैं। हार्मर की जगह जडेजा को रखा जा सकता था, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हार्मर के मुकाबले कहीं ज्यादा अनुभव है। साथ ही, एक बेहतरीन स्पिनर होने के साथ ही, वह टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। जडेजा की उपस्थिति टीम को और मजबूत बनाती। इस टीम में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड, और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27