दिग्गज ऑलराउंडर ने जताई कोच बनने की इच्छा, बतौर प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की संभावनाओं को किया खारिज
खबर सार :-
इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर बेन स्टोक्स ने भविष्य में इंग्लैंड टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। टीम साथी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट में स्टोक्स ने कहा, खेल से जुड़े रहने के लिए कोच बनना चाहता हूं।
खबर विस्तार : -
Ben Stokes: क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। इंग्लैंड की कई ऐतिहासिक विजय के नायक रहे बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में रिटायरमेंट की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका दिया था। अब इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महानतम ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स ने कहा है कि वह भविष्य में इंग्लैंड टीम के कोच बनना चाहते हैं। साथ ही स्टोक्स ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। पूर्व कप्तान ने 2027 एशेजे श्रृंखला में वापसी की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है। स्टोक्स ने अपने लंबे समय के लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए एशेज सीरीज 2027 के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना को भी खारिज कर दिया।
खेल से जुड़े रहने के लिए मैं कोच बनना चाहता हूं
पूर्व टीम-साथी स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के पॉडकास्ट 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पर स्टोक्स ने कहा, "मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मैं क्या करना चाहता हूं – और वह है कोच बनना। मैं अभी खेलते हुए ही अपना लेवल-3 कोचिंग कोर्स कर रहा हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि जब मैं खेलना छोड़ूं, तो मेरी सारी कोचिंग से जुड़ी चीजें पूरी हो चुकी हों। मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मैं क्या करना चाहता हूं – और वह है कोच बनना।
क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मुझे खेल से हटकर किसी तरह की लीडरशिप भूमिका में रहने का विचार बहुत पसंद है। स्टोक्स ने हैरी ब्रूक का समर्थन करते हुए कहा था कि ब्रूक बतौर कप्तान उनकी जगह ले सकते हैं, जिन्हें पिछली सर्दियों के एशेज दौरे के लिए टेस्ट टीम में स्टोक्स का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन इसके बजाय जो रूट को यह भूमिका सौंपी गई। स्टोक्स ने इस पर हैरानी जताई।
जो रूट के लिए सफलता की कामना करता हूं
बेन स्टोक्स ने कहा, "अगर आपको लगता है कि कोई अच्छा कप्तान या अच्छा लीडर बनेगा, तो बस उन्हें यह जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। मैं वजह समझता था, लेकिन फिर भी मुझे लगा कि इससे उन्हें क्या संदेश जा रहा है? वह उप-कप्तान हैं। और फिर कप्तान नहीं खेल रहा है, लेकिन वह कप्तान नहीं बनते। यह क्या बात हुई? मैं रूटी (जो रूट) को बहुत पसंद करता हूं। मैं उनके लिए सिर्फ सफलता की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह कप्तान के तौर पर शानदार काम करेंगे। मुझे लगता है कि वह फ्लेम (स्टीफन फ्लेमिंग) के साथ इसका भरपूर आनंद लेंगे। वह एक बेहतरीन इंसान हैं। मैंने पहले भी फ्लेम के साथ काम किया है।
बेन स्टोक्स ने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ खेला 'बैजबॉल' क्रिकेट
बेन स्टोक्स ने 2022 से चार साल तक टेस्ट कप्तानी संभाली और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर इंग्लैंड के खेलने के तरीके को बदला, जिसे 'बैजबॉल' नाम दिया गया। स्टोक्स के रिटायरमेंट की घोषणा के दो हफ्तों बाद मैकुलम के टेस्ट रोल से हटने की घोषणा की गई। बाद में, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया टेस्ट कोच नियुक्त किया। बतौर टेस्ट कोच मैकुलम का चार साल का कार्यकाल साल 2022 में शुरू हुआ। शुरुआत में टीम में जबरदस्त आक्रामक बैटिंग पर आधारित प्रगतिशील क्रिकेट का दौर देखा गया, लेकिन हाल ही में टीम का प्रदर्शन काफी गिर गया और वे पिछले नौ टेस्ट मैचों में से सात हार गए।
घरेलू एशेज सीरीज में वापसी की संभावना को किया खारिज
स्टोक्स ने अगले समर में होने वाली घरेलू एशेज सीरीज में वापसी की संभावना को खारिज करते हुए कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं बस इसे छोड़ दूंगा और सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलता रहूंगा। मैं 35 साल का हूं। अगर मैं कप्तान नहीं रहूंगा, तो मुझे लगता है कि मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि किसी और की कप्तानी में खेलना मेरे लिए मुश्किल होगा। मैं बस इसलिए ऐसा सोचता हूं क्योंकि मैंने अपने करियर का इतना बड़ा हिस्सा इस काम को दिया है, अगर मैं इंग्लैंड के लिए खेलूंगा तो कप्तान के तौर पर ही खेलूंगा। मैं खेलना छोड़ने और इंग्लैंड के लिए खेलने के बारे में न सोचने को लेकर बहुत सहज था।
ये भी पढ़ें-आगामी 12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत दौरे पर होंगे 5 मुकाबले
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11