NED W vs BAN W: महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की विजयी शुरुआत, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया
खबर सार :-
BAN W vs NL W: ज़ूरिया फिरदौस (50) और शर्मिन अख्तर (37*) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने अपने विमेंस T20 वर्ल्ड कप कैंपेन की जीत से शुरुआत की। बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स विमेंस को 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया।
खबर विस्तार : -
BAN W vs NED W T20 World Cup 2026: आसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप A मैच रविवार को नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स पर 6 विकेट से जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप कैंपेन की जीत के साथ शुरुआत की। नीदरलैंड द्वारा बनाए 139 रनों के जवाब में बांग्लेदश ने 19.1 ओवर में 141 रन बनाकर जीत दर्ज की।
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 139 रन बनाए। कैप्टन बैबेट डी लीडे ने टीम के लिए सबसे ज़्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 45 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके लगाए। हीथर सेगर्स ने भी 16 रन बनाए, जबकि रॉबिन रिज्के और आइरिस ज़्विलिंग ने 13-13 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि फरिहा तृष्णा, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान और रितु मोनी ने 1-1 विकेट लिया।
BAN W vs NED W T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने मैच 6 विकेट से जीता
बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश की ओपनर ज़ूरिया फिरदौस और दिलारा अख्तर ने पहले विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मज़बूत शुरुआत दी और जीत की नींव रखी। फिरदौस ने 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर हाफ सेंचुरी बनाई। दिलारा ने 26 रन बनाए। शर्मिन अख्तर 32 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 रन और शोरना अख्तर 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों ने नाबाद 56 रन की पार्टनरशिप करके टीम को जीत दिलाई। नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डी लांगे ने 2 विकेट लिए।
ग्रुप A में दूसरे स्थान पर पहुंचा बांग्लादेश
इस जीत के साथ, बांग्लादेश ग्रुप A में दूसरे स्थान पर आ गया है। यह बांग्लादेश का पहला मैच था, और इस जीत के साथ उसके 2 पॉइंट हो गए हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के भी एक मैच में दो पॉइंट हैं, लेकिन उसका रन रेट बांग्लादेश से बेहतर है। नीदरलैंड्स अपनी हार के साथ पांचवें नंबर पर है। एक ग्रुप में छह टीमें हैं।
ये भी पढ़ेंः- New Zealand vs West Indies: कैंपबेल की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02