पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को मौका
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम में बिग बैश लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महली बियर्डमैन व जैक एडवर्ड्स को मौका मिला है। इसके अलावा सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यु रेनशॉ को भी टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा के संतुलन को प्राथमिकता दी है।
खबर विस्तार : -
AUS vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लाहौर में खेली जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मिशेल मार्श की कप्तानी में घोषित टीम में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को भी मौका दिया गया है।
AUS vs PAK : विश्व कप टीम में जगह बनाने की होगी होड़
यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए खास मौका है जो विश्व कप टीम में जगह बनाने की होड़ में हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा प्रतिभा के संतुलन को प्राथमिकता दी है। विश्व कप संभावित टीम के 10 खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा होंगे, जबकि कुछ सीनियर खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद सीधे श्रीलंका में टीम से जुड़ेंगे। इनमें नाथन एलिस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस शामिल हैं।
AUS vs PAK : अनुभवी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सीरीज से रखा गया है दूर
पैट कमिंस को एशेज के दौरान एक टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया था, जबकि टिम डेविड बिग बैश के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते ज्यादा मैच नहीं खेल सके। जोश हेजलवुड नवंबर के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे हैं और रिहैब के दौरान अकिलीज की समस्या के कारण पूरी एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे। इन सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने के उद्देश्य से उन्हें पाकिस्तान सीरीज से दूर रखा गया है।
AUS vs PAK : युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय लेबल पर परखने का मौका
इस बीच सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, मिच ओवेन, जोश फिलिप और मैथ्यू रेनशॉ जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनकैप्ड हैं, लेकिन दोनों पहले भी ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं। बियर्डमैन भारत के खिलाफ T20I टीम में शामिल थे, जबकि एडवर्ड्स को वनडे टीम के साथ अनुभव मिला है।
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय माहौल में परखने और विश्व कप से पहले जरूरी अनुभव देने का बेहतरीन अवसर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी अभी बीबीएल में खेल रहे हैं, वे टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे।
पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27