AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता गाबा टेस्ट, एशेज सीरीज में 2-0 बनाई बढ़त
खबर सार :-
AUS vs ENG 2nd Test Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे मैच में इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला गया।
खबर विस्तार : -
AUS vs ENG 2nd Test Ashes 2025: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गाबा में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 65 रनों का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 69 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। 65 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाए। ट्रैविस हेड 22 और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर आउट हुए। जेक वेदरल्ड 17 और स्टीव स्मिथ 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
AUS vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रनों पर सिमटी
इससे पहले, इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 44 और विल जैक्स ने 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए, और ब्रेंडन डॉगेट ने 1 विकेट लिया।
Australia vs England Test: मिशेल स्टार्क ने झटके 8 विकेट
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रूट के नाबाद 138 रनों की मदद से 334 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन बनाकर पहली पारी में 177 रनों की बढ़त हासिल की। मैच में 8 विकेट लेने और 77 रन बनाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट भी 8 विकेट से जीता था।
पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड ने गाबा टेस्ट में भी अपने प्रदर्शन से निराश किया है। तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को निश्चित रूप से अपने खेल में कुछ बदलाव करने होंगे। पर्थ टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम की आलोचना की थी। ब्रिस्बेन में हार के बाद भी इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट दिग्गजों ने टीम की आलोचना की है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27