Asian Games 2026 : 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी
खबर सार :-
एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में सिलेक्शन कमिटी ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली टीम पर ही भरोसा जताया है। टीम में यस्तिका भाटिया की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जी कामलिनी के रूप में एकमात्र बदलाव किया गया है। एशियम गेम्स 2026 में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।
यस्तिका भाटिया की जगह जी. कामलिनी स्क्वाड में शामिल
सिलेक्शन कमिटी ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। बीसीसीआई की ओर से टीम में एक बदलाव किया गया है। यस्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर जी. कामलिनी को स्क्वाड में शामिल किया गया है। एशियाई खेलों 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टीम इंडिया उतरेगी। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी
टीम की बात करें तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूती देंगी। ऋचा घोष विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी और उनके साथ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर कामलिनी को टीम में जगह मिली है।
रेणुका सिंह ठाकुर-अरुंधति रेड्डी संभालेंगी तेज गेंदबाजी का जिम्मा
तेज गेंदबाजी की बात करें तो स्विंग स्पेशलिस्ट रेणुका सिंह ठाकुर और अनुभवी अरुंधति रेड्डी के कंधों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल स्पिन से विपक्षी बल्लोबाजों को छकाएंगी। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि हाल ही में चोट के कारण बाहर रहने के बाद श्रेयंका को फाइनल स्क्वाड में शामिल करना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। टखने में चोट के कारण यह ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं।
एशियाई गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), राधा यादव, नंदनी शर्मा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17