एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाक के बीच मुकाबले सिर्फ मैदान पर ही नहीं, मैदान के बाहर भी तनावपूर्ण रहे। अब इस विवाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हस्तक्षेप का रूप ले लिया है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पाक के खिलाफ 14 सितंबर को खेले गए ग्रुप मैच के बाद भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित करने के बयान के कारण ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सूर्यकुमार की दलील को खारिज करते हुए उनके मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया। भारत ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसकी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।
उधर, पाक के गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में विवादास्पद इशारे करने पर दोषी ठहराया गया है। रऊफ ने कथित रूप से विमान दुर्घटना का इशारा किया, जबकि फरहान ने बंदूक की तरह बैट चलाकर जश्न मनाया। दोनों को लेवल 1 उल्लंघन का दोषी माना गया, जिसमें रऊफ पर 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और फरहान को आधिकारिक चेतावनी दी गई।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने रऊफ और फरहान की हरकतों के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि पाक क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सूर्यकुमार के बयानों को लेकर लेवल 4 प्रतिबंध की मांग की थी, जो ICC की सबसे गंभीर सजा श्रेणी है।
अब जब भारत और पाक रविवार को फाइनल में आमने-सामने होने जा रहे हैं, तब यह विवाद टूर्नामेंट के माहौल को और गरमा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा