Ashes : सिडनी में शतक के साथ रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे जो रूट
खबर सार :-
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। सिडनी में खेले जा रहे एशेज सिरीज के पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में रूट ने 160 रनों की पारी की खेली। टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस 45 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
खबर विस्तार : -
Ashes : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एशेज सीरीज के पांचवें मैच की पहली पारी में 160 रन की पारी खेली। यह उनका 41वां टेस्ट शतक रहा। 2026 कैलेंडर ईयर मे पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाते हुए रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर रूट का दूसरा शतक रहा।
टेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं सबसे अधिक शतक
टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 51 शतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मुकाबलों में 45 शतक अपने नाम किए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए। बेन डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। डकेट 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े।
माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए
इंग्लैंड ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन जुटाते हुए टीम को 226 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैरी ब्रूक ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जो रूट ने जेमी स्मिथ (46) के साथ 94 रन, जबकि विल जैक्स (27) के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 384 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
रूट ने इस पारी में 242 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों के साथ 160 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में इंग्लैंड इस मैच को जीतकर हार के अंतर को कम करना चाहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27