जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर, मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में गस एटकिंसन और जैकब बेथेल की वापसी
खबर सार :-
एशेज सीरीज 3-0 से हार चुकी इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज के बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। आर्चर की जगह बाक्सिंग टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में गस एटकिंसन को शामिल किया गया है। वहीं, एक अन्य बदलाव के तहत ओली पोप की जगह ऑलराउंडर जैकब बेथेल को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। बेथेल पोप की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे।
खबर विस्तार : -
Ashes : एशेज सीरीज हार चुकी इंग्लैंड को सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में गस एटकिंसन को जगह दी गई है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
Ashes : साइड स्ट्रेन के चलते सीरीज से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जोफ्रा ने एडिलेड में गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी और पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। उनका बाहर होना निश्चित तौर पर इंग्लैंड की मुश्किलों को और बढ़ाने वाला है।
Ashes : गस एटकिंसन की इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन में वापसी
मेलबर्न टेस्ट के लिए गस एटकिंसन की इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। वहीं बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल को भी जगह दी गई है। ओली पोप को बाहर कर दिया गया है। आर्चर और पोप की जगह एटकिंसन और बेथेल के रूप में दो बदलाव मेलबर्न टेस्ट में किए गए हैं। बेथेल पोप की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Ashes : एशेज सीरीज के तीनों टेस्ट हार चुकी है इंग्लैंड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा एशेज सीरीज हार चुकी है। पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती तीनों टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड का प्रदर्शन आलोचना के घेरे में है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सीरीज में जिस तरह की शैली अपनाई है, उसकी आलोचना हो रही है।
अगर बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने थोड़ा धैर्य और संयम दिखाया होता, तो टीम एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में बनी रह सकती थी। कप्तान बेन स्टोक्स ने एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद कहा था कि वे जिस इरादे से ऑस्ट्रेलिया आए थे, वो पूरा नहीं हो सका। सीरीज में दो टेस्ट बचे हुए हैं जिसमें हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज सीरीज जीतने में सफल नहीं रही है।
मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27