मेलबर्न टेस्ट : पहले दिन गिरे 20 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के 152 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 110 रन पर सिमटी
खबर सार :-
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा। टेस्ट मैच के पहले ही दिन दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त हो गई। पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे। खेल समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट 4 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जहां 152 रन पर समाप्त हो गई तो इंग्लैंड ने पहली पारी में महज 110 रन बनाए।
खबर विस्तार : -
Ashes : मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा और कुल 20 विकेट गिरे। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए थे। स्कॉट बोलैंड 4 और ट्रेविस हेड 0 पर नाबाद हैं। इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई।
Ashes : ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने बनाए सर्वाधिक 35 रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती। नेसर शीर्ष स्कोरर रहे। नेसर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।
Ashes : इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने लिए 5 विकेट
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया। गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला।
Ashes : इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर किया निराश
इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया। पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला। यह चौथा मौका है जब मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में एक दिन में 20 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27