Ashes : एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
खबर सार :-
एशेज सीरीज के एडिलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की आस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम प्रबंधन ने ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड की जोड़ी पर भरोसा जताया है। टीम में ऑलराउंडर माइकल नेसर व तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉजेट को शामिल नहीं किया गया है।
खबर विस्तार : -
Ashes : कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की अहम तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। एशेज सीरीज का यह मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। गाबा टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम से दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। इनमें ऑलराउंडर माइकल नेसर सबसे ज्यादा दुर्भाग्यशाली रहे, जबकि तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉजेट को भी टीम से बाहर बैठना पड़ा। नेसर ने गाबा में शानदार बॉलिंग की थी।
Ashes : पूरी क्षमता से खेलेंगे पैट कमिंस
पैट कमिंस के लिए यह टेस्ट साल के बीच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पहला टेस्ट होगा। कमिंस ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और गेंदबाजी में किसी तरह की ओवर की सीमा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अगर वह ब्रिस्बेन टेस्ट में खेलते, तो शायद कम ओवर फेंकते, लेकिन इस मैच में वह सामान्य टेस्ट की तरह पूरी क्षमता से खेलेंगे।
अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने सलामी जोड़ी के रूप में ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड पर भरोसा बनाए रखा है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी टीम में बने हुए हैं और वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Ashes : खत्म नहीं हुआ है उस्मान ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीय करियर
कमिंस ने साफ किया कि उस्मान ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा टीम के लिए हमेशा तैयार रहने वाले खिलाड़ी हैं। कमिंस ने यह भी बताया कि ब्यू वेब्स्टर, माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉजेट जैसे कई खिलाड़ी इस सीरीज में बाहर रह गए हैं, लेकिन सभी ने टीम के माहौल को सकारात्मक बनाए रखा है। एशेज सीरीज जीतने के लिए मजबूत टीम और बड़ा स्क्वाड जरूरी होता है।
Ashes : एशेज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
बता दें एशेज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया को बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड को हर मोर्चे पर मात देते हुए शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को एशेज में अजेय बढ़त मिल जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड के सामने 'करो या मरो' की चुनौती है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 : ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27