Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
खबर सार :-
Weather Update Delhi-NCR Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों भी शामिल है में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
खबर विस्तार : -
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 और 5 जून के लिए 'येलो अलर्ट' (yellow alert ) जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली कड़कने का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Delhi-NCR Rain Alert: आज और कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून को पूरे दिन मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। इस दिन गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
5 जून को भी यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इस दिन सुबह और दोपहर के समय में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश (Rain Alert) हो सकती है। रात में, बादलों की आवाजाही के बीच बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। नतीजतन, मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और लोगों को खुले स्थानों पर रहते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान (temperature) 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Weather Update: आने वाले दिनों 40 डिग्री से ऊपर जाएगा पारा
इसके बाद आने वाले दिनों मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम के पैटर्न के प्रभाव के कारण NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि 9 जून तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे निवासियों को लू और भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शरद पूर्णिमा की दी बधाई
2026-10-25
-
Bundelkhand की जरूरत है रेल नेटवर्क, MP and UP में होगा परिवहन मजबूत
2026-10-25
-
नेहा बोरा को पुलिस ने सौंपे दस्तावेज, 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई
2026-10-24
-
उपराष्ट्रपति व PM मोदी समेत कई नेताओं ने ITBP स्थापना दिवस की दी बधाई
2026-10-24
-
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, समुद्र में न जाने की अपील
2026-10-24
-
त्रिपुरा युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामला: आमिर शौकीन को 1 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-10-23
-
Maharashtra पुलिस कांस्टेबल के पद पर 282 अग्निवीर नियुक्त, फडणवीस ने की घोषणा
2026-10-23
-
Bengaluru IED blast: 100 CCTV फुटेज की जांच, NIA की एंट्री संभव
2026-10-23
-
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाएगी केंद्र सरकार
2026-10-23
-
लगातार तापमान में हो रही गिरावट, कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अंदेशा
2026-10-23
-
Prayagraj में खर्च किए जाएंगे 1,500 करोड़, बदल जाएगा drainage-system
2026-10-23
-
Congress की रैली चौपट करेगी हिंदुओं का व्यापार: संत समाज ने जताई चिंता
2026-10-23
-
त्रिपुरा के युवक से कथित दुर्व्यवहार: आमिर शौकीन गिरफ्तार
2026-10-22
-
लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान के लिए मालदीव पहुंचे भारत के तीन जहाज
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड के बीच मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध, डोनाल्ड टस्क ने पीएम मोदी को बताया मित्र
2026-10-22