उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
खबर सार :-
Umar Khalid Interim Bail News: दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद को तीन दिन के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर जाने का फैसला सुनाया है। उमर ने अपनी मां की सर्जरी के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके कारण उसे तीन दिन का अंतरिम जमानत मिला है।
खबर विस्तार : -
Umar Khalid Interim Bail News: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) का पूर्व छात्र और साल 2020 में हुए दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा बड़ी राहत मिली है। उमर खालिद की मां की सर्जरी होनी है, जिसके लिए उसने याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसके याचिका को स्वीकार करते हुए तीन दिन का अंतरिम जमानत दिया है। उमर खालिद 2016 के जेएनयू देशद्रोह विवाद और दिल्ली के दंगों में लिप्त पाया गया था।
उमर खालिद को मिली राहत
दिल्ली दंगा करने के मामले में उमर खालिद पर अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज हुआ था। दिल्ली पुलिस द्वारा उत्तर-पूर्वी दंगों में उमर खालिद को मुख्य साजिश करार पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मधु जैन की बेंच के आदेश पर उमर खालिद को 1 जून से 3 जून 2026 तक अंतरिम जमानत मिल गई है। उसने अपनी याचिका में 15 दिन के लिए जमानत की गुहार लगाई थी। उमर की मां की सर्जरी 2 जून को होनी है और वह अपने दिवंगत चाचा के अंतिम कार्य के साथ अपनी मां की सर्जरी होने के बाद उनकी देखभाल के लिए उनके साथ रहना चाहता है।
अंतरिम जमानत का विरोध
दिल्ली के सीनियर एडवोकेट त्रिदीप पाइस ने उमर खालिद की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उसे पहले भी अपनी बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के एक वकील का कहना था कि खालिद की मां की सर्जरी छोटी है और उनकी मां का ख्याल रखने के लिए उनकी बहनें पर्याप्त हैं। उमर ने इसके पहले भी अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने 19 मई को खारिज कर दिया। इसके बाद उसने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जमानत को लेकर सख्त नियम
हाई कोर्ट से मिले जमानत के अनुसार उमर खालिद को दिल्ली में अपने घर और अपनी मां को देखने अस्पताल जाने की इजाजत है। इसके अलावा किसी सार्वजनिक क्षेत्र पर जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही अंतरिम जमानत पर बाहर आने के लिए 1 लाख का जमानती बांड देना होगा। उमर को 1 जून की सुबह 7 बजे से लेकर 3 जून को शाम 5 बजे तक एक लाख रुपये देना होगा। इस दौरान उमर केवल एक ही फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके हर पल की खबर जांच एजेंसी को देनी होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व शेर दिवसः सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
2026-08-10
-
JNU ने Umar Khalid की किताब पर कार्यक्रम रद्द किया
2026-08-10
-
8th Pay Commission : सैलरी में बढ़ोतरी और फिटमेंट फ़ैक्टर की जानकारी
2026-08-10
-
इस्तीफे के बाद धमेन्द्र प्रधान NEET विवाद पर पहली बार बोले
2026-08-10
-
राहुल नवीन ईडी निदेशक सेवा विस्तार: अगस्त 2027 तक बढ़ा कार्यकाल
2026-08-10
-
Jharkhand Student Protest: तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जांच शुरू
2026-08-09
-
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
2026-08-09
-
भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देश-विरोधी ताकतें: सीएम योगी
2026-08-09
-
Jharkhand Student Protest: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
2026-08-09
-
सीएम योगी ने लखनऊ से की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत
2026-08-09
-
Weather Update: मौसम विभाग का कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-09
-
क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस, जानें इसका महत्व
2026-08-08
-
जिधर देखो माहौल गमगीन, गांव में सन्नाटा, सहम उठे बच्चे
2026-08-08
-
महाराष्ट्र होगा NUCFDC का मुख्यालय, अमित शाह ने की ये अपील
2026-08-08
-
बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई 18 मीट्रिक टन ‘मिथिला मखाना’
2026-08-08