हिरासत में लिए गए DMK नेता उदयनिधि स्टालिन, CM विजय और एक्ट्रेस तृषा पर किया था विवादित कमेंट
खबर सार :-
उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद पर एक प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय और एट्रेस तृषा पर विवादित बयान दिया। वहीं कावेरी जल को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की।
खबर विस्तार : -
Tamil Nadu Udaynidhi Stalin Detained: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने मंगलवार को उनके नीलांकरई स्थित घर से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (CM Vijay) और एक्ट्रेस तृषा कृष्णा (Trisha Krishnan) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में की गई। पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की है। सोमवार को उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए थे।
स्टालिन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज
दरअसल तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को तंजावुर में डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई टिप्पणियों के संबंध में तमिलनाडु वेट्टी कझगम (TVK) की महिला विंग की शिकायत के आधार पर उदयनिधि के खिलाफ IT एक्ट की धाराओं सहित छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। FIR में उदयनिधि स्टालिन पर एक महिला की गरिमा का अपमान करने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने, अलग-अलग ग्रुप के बीच दुश्मनी बढ़ाने, आपराधिक साजिश रचने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
उन पर तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 2002 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 67 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उधर केस फाइल होने के तुरंत बाद, DMK ने उदयनिधि को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि जज ने दोपहर बाद अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह विवाद सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए उदयनिधि स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राज्य सरकार पर निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान, उदयनिधि ने कावेरी डेल्टा में पानी की बिगड़ती स्थिति का जिक्र किया और सवाल किया कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि सत्ता में होते तो क्या नदियां सूख जातीं। इस बीच, भीड़ में से कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारे लगाए। इसके बाद उदयनिधि ने कथित तौर पर एक आपत्तिजनक डबल-मीनिंग टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
कई पार्टियों ने की आलोचना
वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस MP कार्ति चिदंबरम ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स को ऐसे कमेंट्स करने से बचना चाहिए। कार्ति चिदंबरम ने कहा, "ऐसे फालतू और गैर-ज़रूरी कमेंट्स से बचना चाहिए। यह कमेंट पूरी तरह से टाला जा सकता था।" तमिलनाडु BJP के चीफ स्पोक्सपर्सन नारायणन तिरुपति ने कमेंट्स को अश्लील और शर्मनाक बताया और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। BJP लीडर खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस त्रिशा से बिना शर्त पब्लिक में माफी मांगनी चाहिए।
TVK ने दर्ज कराई शिकायत
विवाद के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ TVK की महिला विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके आधार पर पुलिस मंगलवार सुबह उनके चेन्नई स्थित घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उदयनिधि स्टालिन मुस्कुराते हुए दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गिरफ्तारी को "मजाक" बताया और कहा कि वह कानूनी तौर पर केस लड़ेंगे।
DMK कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध
उधर जैसे ही उदयनिधि स्टालिन की हिरासत की खबर फैली, वैसे ही भारी संख्या में DMK कार्यकर्ता घर के बाहर जमा हो गए और उदयनिधि के समर्थन में नारे लगाने लगे। वहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
विजय-तृषा के रिश्ते की हो रही चर्चिएं
बता दें कि तमिलनाडू के सीएम जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। जिसमें "घिल्ली," "थिरुपाची," "आथी," "कुरुवी," और "लियो" शामिल है। इस जोड़ी को तमिल सिनेमा के सबसे सफल कपल्स में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों से, उनके पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा होती रही। पब्लिक इवेंट्स और तिरुमाला मंदिर में एक साथ देखे जाने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं। हालांकि, विजय और तृषा ने कभी भी इन अफवाहों को कन्फर्म नहीं किया है और न ही अपने रिश्ते के बारे में कोई ऑफिशियल बयान दिया है।
FAQ
1. उदयनिधि स्टालिन को क्यों हिरासत में लिया गया ?
उदयनिधि स्टालिन पर तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित एक रैली के दौरान एक्ट्रेस तृषा और सीएम विजय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
2. अपनी गिरफ्तारी पर उदयनिधि स्टालिन ने क्या प्रतिक्रिया दी ?
उदयनिधि स्टालिन इस गिरफ्तारी को एक "मजाक" और "कॉमेडी" बताया है तथा कानूनी रूप से इसका सामना करने की बात कही है।
3. कौन हैं उदयनिधि स्टालिन ?
उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के जाने-माने राजनेता, अभिनेता और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता हैं।
ये भी पढ़ेंः- कावेरी जल विवादः तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय का कर्नाटक दौरा रद्द, बढ़ते तनाव के चलते लिया फैसला
अन्य प्रमुख खबरें
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17
-
मेडिकल स्टोर्स पर अनिवार्य हुए सीसीटीवी कैमरे, क्यों उठाया गया ये कदम
2026-09-17
-
औली में भारत-अमेरिका का दम, ड्रोन संग आतंकी ठिकानों पर अभ्यास
2026-09-17
-
खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी को दीं शुभकामनाएं, केजरीवाल ने उगला जहर
2026-09-17
-
ओडिशाः पुरी में happy-birthday, 2500 दीये, 25 फीट के सैंड आर्ट में पीएम मोदी की झलक
2026-09-17
-
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक रैली को आज रवाना करेंगे अमित शाह
2026-09-17