Jan Nayagan Box Office Collection: विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका, पहले दिन कमाए 78.27 करोड़ रुपये
खबर सार :-
थलापति विजय की मूवी जन नायगन ने अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। बता दें कि 23 जुलाई को रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। विजय की आखिरी फिल्म देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे।
खबर विस्तार : -
Jan Nayagan Box Office Collection: तमिलनाडु के सीएम और साउथ सिनेमा के सुपस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को साउथ सिनेमा में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई कर ली है। बता दें कि तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद विजय ने फिल्मों से संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। जिसके बाद सात महीनों से पेंडिंग पड़ी उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। दर्शकों को अपने सीएम की आखिरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।
सिनेमाघरों में रिलीज हुआ जन नायगन
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। दर्शकों ने अपने फेवरेट एक्टर के आखिरी फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया। बता दें कि यह फिल्म पिछले सात महीने से पेंडिंग पड़ी थी। जिसे 23 जुलाई को तमिल सिनेमा में रिलीज किया गया। दरअसल, जन नायगन 9 जनवरी 2026 को ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी, राजनीतिक आपत्तियों, कानूनी और अदालती मामलों तथा अप्रैल 2026 में फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की घटनाओं के कारण यह लगभग सात महीने तक पेंडिंग थी। फिलहाल थलापति तमिलनाडु के सीएम के पद पर आसीन हैं और उन्होंने सिनेमा से अलविदा कह दिया है। जिसके बाद यह उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी, जो रिलीज होने के दिन देखने को मिली। अपने नेता और अभिनेता पर जनता ने जमकर प्यार लुटाया।
ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये
फिल्म जननायगन के पहले दिन ही 13,067 शोज दिखाए गए। सैकनिल्क के डाटा के अनुसार विजय की मूवी ने पहले दिन 41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओवरसीज में मूवी ने 30 करोड़ की कमाई की है। इसके वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा तमिल भाषा में देखी गई है। तमिल भाषा में जन नायगन की थियेटर में दर्शकों की उपस्थिति 68.31 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के समय में यह आकड़ा 73.85 प्रतिशत रहा, वहीं दोपहर में 62.46 प्रतिशत रहा, जबकि शाम के समय में यह आंकड़ा 63.62 और रात में 73.31 प्रतिशत दर्ज की गई। इंडिया में इसका आंकड़ा 41.6 प्रतिशत रहा। इंडिया फिल्म की बात करें तो तमिल वर्जन में इसने 36.50 करोड़, तेलुगु वर्जन में 2.75 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 1.75 करोड़ की कमाई की है।
बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में
इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसमें विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ का बताया जा रहा है। इसके डायरेक्टर एच. विनोथ हैं। इस फिल्म की कहानी थलपति वेट्री कोंडन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। विजय ने इस फिल्म में एक कैदी का रोल किया है। जिसमें वह अपनी एक साथी की मौत के बाद उनकी बेटी की जिम्मेदारी उठाते हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्हें भारत के लोकतंत्र और भविष्य के लिए खतरे के तौर पर दिखाया गया है। राजनीति में उतरने से पहले थलपति विजय की यह आखिरी मास-एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है।
ये भी पढ़ें: सीएम थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'Jana Nayagan' को लेकर जबरदस्त उत्साह, 700 में बिक रहा 190 वाला टिकट
FAQ
1- 'जन नायगन' कब रिलीज हुई?
'जन नायगन' 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
2-फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की ?
फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ का नेट कलेक्शन और 78.27 करोड़ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया।
3-इस फिल्म के मुख्य किरदार कौन-कौन हैं?
इस फिल्म में विजय थलापति, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य किरदार में हैं।
4- किसके निर्देशन में बनी है फिल्म?
इसफिल्म के निर्देशक एच.विनोथ हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01