मुंबई के भूस्खलन में मरने वालों की संख्या पहुंची सात, संकरा रास्ता होने से घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई मशीन
खबर सार :-
मुंबईः मशीनों के इंतजार में मलबे में सांस टूटती गईं। सोते समय जब भूस्खलन हुआ, तो कई लोग मलबे में दब गए थे। रास्ता संकरा था, इसलिए मशीनें भी नहीं पहुंच पाईं। पिछले दिन हुई इस घटना में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।
खबर विस्तार : -
मुंबई: घाटकोपर में लगातार भारी बारिश के बाद बुधवार को एक रिहायशी इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ था। इसमें तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना में चार अन्य लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या को लेकर कहा जा रहा है कि चिराग नगर की बनावट की वजह से इतनी मौतें हुई हैं, क्योंकि बचाव कर्मियों को काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाथों से हटाते रहे विशाल पत्थर
जानकारी के अनुसार, गौसिया चाल तक जाने वाले रास्ते बहुत संकरे हैं। इनमें एक साथ दो लोग नहीं गुजर सकते हैं। इस वजह से भारी मशीनरी मलबे वाली जगह तक नहीं पहुंच पाई। यही कारण है कि बचाव कर्मियों को कंक्रीट के स्लैब और मलबे को हटाने के लिए हाथों का ही इस्तेमाल करना पड़ा। कर्मियों को छोटे औजारों और उपकरणों का ही सहारा मिल सका। मुंबई में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत पर सीएम फडणवीस ने दुख जताया है। घाटकोपर में लगातार भारी बारिश होने से बुधवार को चाल इलाके में भूस्खलन हुआ था। इसमें तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। पिछली सुबह तक केवल दो लोगों के मरने की खबर थी।
यह भी पढ़ें : आंधी और बारिश बन सकती है आफत, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को मौसम विभाग की चेतावनी
हादसे के समय सो रहे थे लोग
चिराग नगर के अशोक नगर इलाके में गौसिया चाल में हादसा सुबह करीब साढ़ तीन बजे हुआ। इस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान पास की पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिरा और इसके कीचड़, पत्थर आदि कतार वाले घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद विभागों ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बचाव कार्य किया। बाद में सात पीड़ितों को घाटकोपर के नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। इसकी पुष्टि अस्पताल में हुई। मरने में 14 साल के मोहम्मद समीर अंसारी, 19 साल का साहिल हुसैन अब्दुल काजी, 2 साल का अबान आरिफ शेख, चार साल का मनत आरिफ शेख, 27 साल का मर्जिना आरिफ शेख, 27 साल का विकेत रमेश यादव और एक अज्ञात वयस्क के तौर पर हुई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घाटकोपर के साकीनाका गौसिया चाल इलाके में हुए हादसे की खबर से वह बेहद दुखी है। इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा हैै। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं और कहा कि घायलों का जरूरी इलाज मुहैया कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हा।
क्षेत्र की मेयर ने दिया आर्थिक मदद का भरोसा
मुंबई फायर ब्रिगेड, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स पुलिस और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लोग बचाव कार्य में लगे रहे। क्षेत्र की मेयर रितु तावडे ने राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। इसमें मृतक के परिजनों को 4,00,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाती है। प्रत्येक घायल व्यक्ति के चिकित्सा उपचार के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी अनिवार्य, नियम नहीं मानने पर लाइसेंस रद्द होगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-27
-
यूपी में बारिश का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत
2026-09-27
-
झांसी में 24 घंटे में दो पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-09-26
-
यूपी और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-26
-
नागालैंड: जहरीली शराब से 19 मौतें, पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
2026-09-26
-
निचली बस्तियों तक पहुंचा पानी, भामरागढ संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद
2026-09-26
-
28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी
2026-09-26
-
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण
2026-09-26
-
स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर बढ़ा, बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
2026-09-25
-
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की अपील, फैसले को चुनौती
2026-09-25
-
ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, आज 22 राज्यों में बारिश का अनुमान
2026-09-25
-
अभिजीत दिपके किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, ज्ञानेश कुमार का मांग इस्तीफा
2026-09-25
-
‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष: दुनिया के लिए भी उत्पाद तैयार कर रहा भारत
2026-09-25
-
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी और अमित शाह पर चुनावी गड़बड़ी की जांच की मांग
2026-09-24
-
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड, दो चालक और परिचालक गिरफ्तार
2026-09-24