2025 में सड़क दुर्घटनाओं में देश में शीर्ष पर तमिलनाडु, वाहनों की बढ़ती संख्या बनीं हादसों की वजह
खबर सार :-
तमिलनाडु वर्ष 2025 में सड़क हादसों के मामले में देश में शीर्ष पर रहा। तमिलनाडु में वर्ष 2025 में 71 हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 18 हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संसद में एक सवाल के जवाब में यह आंकड़ा पेश किया।
खबर विस्तार : -
चेन्नई: तमिलनाडु में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सड़क हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2025 में तमिलनाडु देश में राष्ट्रीय सड़क दुर्घटना के मामले में अव्वल बना रहा। तमिलनाडु राज्य में कुल 71,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 18505 लोगों ने जान गंवाई। संसद में पेश किए गए आंकड़ो के अनुसार देश के कई अन्य अधिक वाहन संख्या वाले राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु में हादसों में मरने वलों की संख्या काफी कम रही। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में वर्ष 2025 में हुई 71,387 सड़क दुर्घटनाओं में 18,505 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु राज्य में प्रति 100 दुर्घटनाओं पर लगभग 26 मौतें दर्ज की गईं। उक्त आंकड़े केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केरल के सांसद बेनी बेहनन के एक प्रश्न के उत्तर में दिए।
राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क हादसों की संख्या
ताजा आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 64,105 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जो तीन साल में 7,000 से अधिक बढ़कर 2025 में 71,387 तक पहुंच गईं। इससे सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं, जबकि प्रशासन की ओर से विभिन्न रोकथाम और निगरानी उपाय किए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ा है, हालांकि इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है। वर्ष 2022 में तमिलनाडु में 17,884 लोगों की मौत हुई थी। यह संख्या 2023 में बढ़कर 18,347 और 2024 में 18,449 हो गई। 2025 में मृतकों की संख्या और बढ़कर 18,505 पहुंच गई।
तमिलनाडु देश में सबसे अधिक वाहन संख्या वाला तीसरा राज्य
तमिलनाडु में वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या को दुर्घटनाओं की उच्च संख्या के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। 1 अप्रैल 2025 तक राज्य में 3.76 करोड़ पंजीकृत वाहन थे, जो देश में उत्तर प्रदेश (5.05 करोड़ वाहन) और महाराष्ट्र (3.95 करोड़ वाहन) के बाद तीसरा सबसे अधिक आंकड़ा है। तमिलनाडु की तुलना में कम दुर्घटनाएं होने के बावजूद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मृत्यु दर और दुर्घटना दर का अनुपात क्रमशः 55.47 प्रतिशत और 49 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो काफी अधिक है। केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के उद्देश्य से कई उपाय शुरू किए हैं। इनमें परिवहन वाहनों के लिए अनिवार्य गति सीमा उपकरण शामिल हैं, हालांकि दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया, दमकल वाहन, एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों जैसी श्रेणियों को छूट दी गई है।
राजमार्गों पर बड़ी चुनौती बनी हुई है वाहनों की तेज रफ्तार
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि तमिलनाडु में अपेक्षाकृत कम मृत्यु दर का कारण आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और चिकित्सा सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता हो सकती है। हालांकि, तेज गति से वाहन चलाना, विशेष रूप से राजमार्गों पर, एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। विशेषज्ञों ने गति नियंत्रण को और सख्त करने की मांग की है, यह बताते हुए कि आधुनिक वाहन राजमार्गों के लिए निर्धारित गति से काफी तेज गति से चलने में सक्षम हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाने के साथ-साथ चालकों की थकान से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
ये भी पढ़ें-'आर-पार' के मूड में छात्र, विधानसभा घेराव के लिए झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे स्टूडेंट्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल सहित कई जिलों में स्कूल बंद
2026-08-10
-
Ranchi Protest: विधानसभा घेराव के लिए झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र
2026-08-10
-
विश्व शेर दिवसः सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
2026-08-10
-
JNU ने Umar Khalid की किताब पर कार्यक्रम रद्द किया
2026-08-10
-
8th Pay Commission : सैलरी में बढ़ोतरी और फिटमेंट फ़ैक्टर की जानकारी
2026-08-10
-
इस्तीफे के बाद धमेन्द्र प्रधान NEET विवाद पर पहली बार बोले
2026-08-10
-
राहुल नवीन ईडी निदेशक सेवा विस्तार: अगस्त 2027 तक बढ़ा कार्यकाल
2026-08-10
-
Jharkhand Student Protest: तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जांच शुरू
2026-08-09
-
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
2026-08-09
-
भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देश-विरोधी ताकतें: सीएम योगी
2026-08-09
-
Jharkhand Student Protest: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
2026-08-09
-
सीएम योगी ने लखनऊ से की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत
2026-08-09
-
Weather Update: मौसम विभाग का कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-09
-
क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस, जानें इसका महत्व
2026-08-08
-
जिधर देखो माहौल गमगीन, गांव में सन्नाटा, सहम उठे बच्चे
2026-08-08