मेघालय को ग्लोबल पर्यटन इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अच्छी पहल, देश-विदेश के पर्यटकों का बनेगा पसंदीदा टूरिज्म केंद्र
खबर सार :-
मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने कहा कि प्रदेश सरकार मेघालय को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की दीर्घकालिक सोच है कि मेघालय देश व विदेश के पर्यटकों के लिए स्वाभाविक और पसंदीदा केंद्र बनें। पर्यटन का विकास सिर्फ प्रचार-प्रसार पर निर्भर नहीं करता बल्कि बेहतर बुनियादी ढ़ांचे, कनेक्टिविटी, सुरक्षा व पर्यटकों के अनुभव पर आधारित होता है।
खबर विस्तार : -
शिलांग : मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि पहाड़ी राज्य में पर्यटन तभी सफल हो सकता है, जब सभी हितधारक एक बड़े इकोसिस्टम के रूप में मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेघालय को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर केंद्रित है।
मजबूत पर्यटन इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अच्छी शुरुआत
उमियम के ऑर्किड लेक में आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ टूरिज्म चैंपियंस ऑफ मेघालय” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगमा ने कहा कि पर्यटन केवल सरकार या किसी एक पक्ष के प्रयासों से नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा, “पर्यटन तभी फलता-फूलता है जब हर हितधारक अपनी भूमिका निभाता है।” साथ ही उन्होंने बताया कि कई चुनौतियों के बावजूद मेघालय ने एक मजबूत पर्यटन इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अच्छी शुरुआत की है।
देश-विदेश के पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन केंद्र बनें मेघालय
राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन उद्यमी, शिल्पकार, छात्र, सामुदायिक नेता और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की दीर्घकालिक सोच यह है कि मेघालय देश और विदेश के पर्यटकों के लिए स्वाभाविक रूप से पसंदीदा यात्रा गंतव्य बने। उन्होंने कहा, “जब परिवार घूमने की योजना बनाएं, तो मेघालय एक आकर्षक और स्वागतयोग्य विकल्प के रूप में सामने आए।
सिर्फ प्रचार-प्रसार पर निर्भर नहीं करता पर्यटन का विकास
संगमा ने जोर देकर कहा कि पर्यटन का विकास केवल प्रचार-प्रसार पर निर्भर नहीं करता, बल्कि बेहतर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और पर्यटकों के अनुभव पर भी आधारित होता है। उन्होंने बताया कि सरकार पर्यटन ब्रांडिंग, त्योहारों और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि शिलांग रोपवे, मावकदोक स्काईवॉक, मावसिनराम में रेन म्यूजियम, लिविंग रूट ब्रिज म्यूजियम और सोहरा, मंडलग्रे तथा सिजू में पर्यटन केंद्र जैसे कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
मेघालय के पर्यटन के लिए गेम चेंजर साबित होगा रनवे विस्तार
एक अहम घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलांग एयरपोर्ट के रनवे विस्तार का काम भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है और इसे 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे बड़े विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा, “यह मेघालय के पर्यटन के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
मेघालय की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है पर्यटन
राज्य के पर्यटन मंत्री टिमोथी डी. शिरा ने कहा कि पर्यटन मेघालय की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि 2025 में राज्य में लगभग 18 लाख पर्यटक पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 150 से अधिक पर्यटन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और होमस्टे योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, आतिथ्य क्षेत्र के छात्रों को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की गई और पर्यटन उद्यमियों व सामुदायिक हितधारकों को सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06