Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: पुलिस का एक्शन तेज, आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खबर सार :-
अयोध्या पुलिस इस बहुचर्चित मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। रविवार सुबह पुलिस की कई टीमों ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और करीबी लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर गबन की गई रकम कहां-कहां निवेश की गई और क्या उससे चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं।
सभी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल
जानकारी के अनुसार, जिन आरोपियों के यहां पुलिस ने छापेमारी की, उनमें रामशंकर यादव, टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला और अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें इन सभी स्थानों पर पहुंचीं और विस्तृत जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों, निवेश और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही है।
रविवार सुबह पुलिस टीम लेखपाल को साथ लेकर टिन्नू यादव के घर पहुंची। वहां परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने घर के अंदर जाकर जांच की। इसी तरह अन्य पुलिस टीमों ने रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और मनीष यादव के आवासों पर भी छापेमारी की। पुलिस का उद्देश्य मामले से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को जोड़ना है।
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ आरोपियों की कथित आलीशान संपत्तियों और हाल के वर्षों में आयोजित बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन आयोजनों और संपत्तियों के लिए इस्तेमाल किया गया धन किस स्रोत से आया। बताया जा रहा है कि अब तक जांच के दौरान लाखों रुपये नकद और कुछ कीमती सामान भी बरामद किया जा चुका है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मामले की जांच की निगरानी कर रहे क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने कहा कि जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, पुलिस कार्रवाई के बीच आरोपियों के पड़ोसियों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। टिन्नू यादव की पड़ोसी तारा देवी ने कहा कि उनके यहां पुलिस की कार्रवाई हुई है, लेकिन उनके अनुसार टिन्नू यादव एक अच्छे व्यक्ति हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उनका दावा है कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।
आसपास के लोगों से हुई पूछताछ
दूसरी ओर, आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चढ़ावे में गबन हुआ है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ भी विश्वासघात है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अनुकल्प मिश्रा के बारे में कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि वह उन्हें पिछले पांच-छह महीनों से जानते हैं और उनके घर पर धार्मिक आयोजन भी हुआ था, जिसमें आसपास के लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यवहार से किसी व्यक्ति के बारे में अंदाजा लगाना आसान नहीं होता और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
एक अन्य पड़ोसी अनुराग मिश्रा ने भी कहा कि वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक वर्ष से जानते हैं और उन्हें कभी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई। हालांकि उन्होंने भी माना कि पूरा मामला जांच का विषय है और अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
यह भी पढ़ेंः-राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद FIR, ट्रस्ट में इस्तीफों से मचा हड़कंप, हिरासत में आठ आरोपी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ketan Agarwal murder case: सिया गोयल के साथ लोहागढ़ किले पर पुलिस ने कराया क्राइम सीन रीक्रिएशन
2026-06-28
-
'Operation Sindoor' पर सरकार की बेतुकी सफाई; संसद में झूठ बोलने के आरोप पर घिरी मोदी सरकार
2026-06-27
-
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके
2026-06-27
-
Aarogya Setu 2.0 : अब एक ही ऐप में मिलेंगी मेडिकल रिकॉर्ड और सभी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
भारतीय सेना को मिली बड़ी ताकत, सूरत के स्टार्टअप ने 60 दिन में बनाए 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन
2026-06-26
-
Pune Ketan Agarwal murder case: पिता के बयान से बदला एंगल, कहा- दोषियों को मिले फांसी की सजा
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26