Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
खबर सार :-
कॉमेडियन प्रणित मोरे ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सभी से सार्वजनिक माफी मांगी है। प्रणित मोरे ने कहा कि यह उनकी समझ की कमी की वजह से हुआ है। साथ ही उन्होंने लोगों से एक और मौका देने की अपील की है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: 370 रुपये की बिरयानी को लेकर वायरल हुए विवादित वीडियो पर बढ़ते विरोध और ऑनलाइन आलोचना के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि उनसे गंभीर गलती हुई। मोरे ने कहा कि उन्हें इस आलोचना का सामना करना ही था और उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की है।
कॉमेडियन ने मानी अपनी गलती
शनिवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में प्रणित मोरे ने पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वह पहले इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। मोरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके क्राउड-वर्क वीडियो के कारण उन्हें काफी नफरत और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
कॉमेडियन ने माना कि शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया, जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार हूं। क्राउड-वर्क सेशन के दौरान उस व्यक्ति ने कई अपमानजनक बातें कहीं। वहां मौजूद लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी माहौल में बह गया। यह मेरी समझ की कमी थी। मैं उस समय स्थिति को रोक सकता था और अपना रुख स्पष्ट कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।
मोरे ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी प्रतिक्रिया ने उन टिप्पणियों को और अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उनके व्यवहार के कारण विवाद बढ़ा और जिन लोगों को इससे ठेस पहुंची है, उनसे वह दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें इस घटना से दुख पहुंचा है। जो भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है, उसमें मैं अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मुझे एक और मौका दें। यह मेरे लिए सीखने का बड़ा अनुभव रहा है और मैं अपने कंटेंट और खुद पर काम कर रहा हूं।
प्रणित मोरे का हंसते हुए वीडियो हुआ था वायरल
विवाद की शुरुआत गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से हुई थी। शो के दौरान दर्शकों के साथ बातचीत यानी क्राउड-वर्क सेशन में वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने एक कथित ‘डेट’ का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी डेट के दौरान चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की।
इस टिप्पणी के दौरान मंच पर मौजूद प्रणित मोरे को हंसते हुए देखा गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और बिना सहमति के संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करती हैं।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों को तलब किया। आयोग ने कहा कि वीडियो में की गई टिप्पणियां ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देती हैं, जिसमें महिलाओं की सहमति की अनदेखी की जाती है और यौन जबरदस्ती को उचित ठहराने का प्रयास दिखाई देता है।
विवाद का असर हिमांशु जांगड़ा के पेशेवर जीवन पर भी पड़ा। बढ़ते सार्वजनिक विरोध के बाद गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20