सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
खबर सार :-
पीएम मोदी गुरुवार को सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सूरत में 18800 करोड़ और दमन में 2970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सूरत जिले में पीएम मोदी औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। सूरत कार्यक्रम के बाद पीएम दमन में नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नमो अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
सूरत में शाम 4:15 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 4:15 बजे सूरत में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
गुजरात-महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स, आर्थिक कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना आदिवासी इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' तक पहुंच को आसान बनाएगी।
200 बेडों वाले ईएसआईसी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 घंटे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार, वलसाड में सुधार-आधारित बिजली वितरण योजना, दहेज पीसीपीआईआर और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और उपयोगिता परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा।
'नमो' अस्पताल को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
सूरत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दमन रवाना होंगे। शाम 6:15 बजे वे 'नमो' हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद 'नमो' अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण होगा, जिनमें करीब 1,340 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं। शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री 1,630 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस शामिल हैं।
चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बनने वाली इन बहुउद्देशीय जेटियों से बड़े क्रूज जहाजों और यात्री जहाजों की बर्थिंग आसान होगी। इससे पर्यटन, मछली पालन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा। ये सभी परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, हवाई संपर्क, बिजली, औद्योगिक विकास और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करेंगी। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह दौरा गुजरात और दादरा-नगर हवेली-दमन-दीव के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05